परसाही के गोस्वामी परिवार में संगीतमई श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चर्तुथ दिवस 3दिसंबर को कृष्ण जन्मोत्सव की झाकी के साथ छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार शिवानी वैष्णव देंगी अपनी प्रस्तुति

बिलासपुर/सीपत/परसाही (धनियां)में 30 नवंबर रविवार को भव्य कलश यात्रा के संगीतमई अमृत रूपी श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की धारा प्रारंभ हुई है l जिसमें गोस्वामी परिवार की ममता मई मां स्वर्गीय श्रीमती कुंती देवी गोस्वामी की वार्षिक श्राद्ध में चित्रकूट के कथा वाचक पंडित श्रीकृष्ण गोपाल शास्त्री जी की मुखार वृंद से तृतीय दिन भक्त प्रहलाद का कथा एवं समुद्र मंथन वर्णन का आनंद श्रोतागणों ने लिया l चतुर्थ दिन भगवान कृष्ण जन्मोत्सव ,बाल लीला की झांकी का वर्णन देवव्यास जी के मुखारविंद से देखने सुनने को मिलेगा l कथा के पश्चात चतुर्थ दिन छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार शिवानी वैष्णव के द्वारा अपनी सुमधुर कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी l प्रतिदिन कथा प्रारंभ होने का समय दोपहर 3बजे से शाम 7 बजे महाआरती से संपन्न हो रही हैं एवं रात्रि में कीर्तन भजन,जगराता कार्यक्रम, छत्तीसगढ़ी लोककारों के द्वारा विशेष प्रस्तुतियों के साथ भक्तिमय वातावरण भगवत भजन हो रही है l इसमें मुख्य यजमान के रूप में कैलाश अन्नू गोस्वामी,ओम स्वाती गोस्वामी है ,इसके अलावा कथा का कार्यभार एवं देखरेख में आयोजक कर्ता शिवरतन गिरी गोस्वामी, रतन गिरी गोस्वामी, हीरा गिरी गोस्वामी, नीलमणि गोस्वामी, अशोक गोस्वामी, नंदनी लक्ष्मण गोस्वामी, कल्पना राजेश्वर गोस्वामी सहित गोस्वामी परिवार का इस श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ कथा धारा प्रवाह चल रही है l