Blog
परसाही (धनिया)अखंड नवधा रामायण 9 अप्रैल से

ओम गोस्वामी
सीपत। सीपत क्षेत्र के ग्राम परसाही (धनिया) मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र की अमृत रूपी कथा का शुभारंभ 9अप्रैल से हो रही है l इस कथा का में दूर सुदूर ग्राम के हिंदू मानस प्रेमी अपने अपने गायन,वादन, प्रवचन का बखान कर प्रभु श्रीराम जी की कथा का गुणगान करेंगे l 9अप्रैल बुधवार को कलश यात्रा कथा एवं 18अप्रैल शुक्रवार को कथा का विश्राम 19अप्रैल को कथा चढ़ौती सहस्रधारा ब्राम्हण भोज के समापन होंगी l इसमें आचार्य कथा व्यास पंडित व्यास नारायण मिश्रा जी तथा पुजारी पंडित ईश्वर गिरी गोस्वामी जी होंगे l इस दौरान 18अप्रैल को गायन प्रतियोगिता का आयोजन भी रखा गया जिसमें प्रथम पुरस्कार 7हजार द्वितीय पुरस्कार 5001, तृतीय पुरस्कार 3100रुपए के साथ सांत्वना पुरस्कार भी रखी गई है इसमें समिति का निर्णय सर्वमान्य रखा गया है l