Blog

पहले शिक्षिका फिर छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी बनाए गए प्राचार्य ने, शिक्षकों के व्हाट्सएप ग्रुप में कलेक्टर,एसपी– आईजी को बताया चोर

–कोटा ब्लॉक के शासकीय हाई स्कूल जोगीपुर के प्राचार्य मनीष वर्मा लगातार विवादों में आ रहे हैं। पहले स्कूल की शिक्षिका से फिर छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में उन पर एफआईआर दर्ज हुई अब उन्होंने शिक्षकों के व्हाट्सएप ग्रुप में कलेक्टर एसपी,आईजी को चोर बता दिया।

बिलासपुर। कोटा ब्लॉक के जोगीपुर हाई स्कूल के प्रभारी प्राचार्य मनीष वर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं। विवादों का सिलसिला उनके साथ लगातार जुड़ा रहा है। सबसे पहले स्कूल की एक महिला व्याख्याता ने उन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से विभागीय जांच भी बैठाई गई। इस मामले में प्राचार्य को अग्रिम जमानत भी मिल गई। इसके बाद एक स्कूल की बच्ची ने उन पर गलत नीयत से छेड़खानी का आरोप लगाया, जिसके चलते पास्को एक्ट के तहत प्राचार्य वर्मा के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

कलेक्टर, एसपी और आईजी को बताया चोर:–

अब प्राचार्य मनीष वर्मा का नया कारनामा सामने आया है। शिक्षकों के व्हाट्सएप ग्रुप में उन्होंने कलेक्टर, एसपी और आईजी को लेकर अभद्र टिप्पणी करते हुए इन्हें ही “चोर” कह डाला। उनकी यह टिप्पणी अब ग्रुप में तेजी से वायरल हो रही है और पूरे शिक्षा जगत में आक्रोश का माहौल है।

महिला शिक्षिका पर भी लिखी थीं आपत्तिजनक बातें:–

इससे पहले भी प्राचार्य वर्मा ने अलग-अलग शिक्षक ग्रुपों में एक महिला शिक्षिका के बारे में अशोभनीय बातें लिखी थीं। उस समय भी शिक्षकों ने एडमिन से शिकायत कर उन्हें ग्रुप से बाहर निकालने की मांग की थी। बावजूद इसके कार्रवाई नहीं हुई और अब उन्होंने अधिकारियों तक को निशाना बना डाला।

जिले के आला अधिकारियों एसपी–आईजी,कलेक्टर को चोर बता प्राचार्य मनीष वर्मा ने शिक्षकों के व्हाट्सएप ग्रुप में मैसेज किया है। इसका स्क्रीनशॉट शिक्षकों के ग्रुपों में तैर था है।

शिक्षा जगत में बढ़ा विवाद:–

लगातार सामने आ रही शिकायतों और दर्ज मामलों के बावजूद कड़ी कार्रवाई न होने से सवाल खड़े हो रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि ऐसे मामले शिक्षा विभाग की साख को नुकसान पहुँचा रहे हैं और छात्रों पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *