पानी की तेज बौछार के बीच कांग्रेसियों ने किया कलेक्टोरेट का घेराव व हल्ला बोल प्रदर्शन…..पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस ने जंगी किया प्रदर्शन

हज़ारों लोगों की भीड़ के कारण पूरे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था रही अस्त-व्यस्त
बिलासपुर। किसानों और आम जनता के महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेसियों ने कलेक्टोरेट का घेराव करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। जिला और पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद तैयारी को ध्वस्त करते हुए प्रदर्शनकारियों ने बेरिकेडिंग और टीन की दीवारें तोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने ठंड के मौसम में वाटर कैनन से कांग्रेसियों पर तेज पानी की बौछार की, लेकिन बौछार की परवाह किए बिना हजारों कार्यकर्ता कलेक्टोरेट की ओर बढ़ते रहे। भीड़ इतनी अधिक थी कि प्रदर्शन शुरू होने से लेकर समाप्त होने तक लगभग चार घंटे ट्रैफिक पूरी तरह चरमरा गया, वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और पुलिस को व्यवस्था संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।कांग्रेसियों ने
जर्जर सड़कों, बढ़े हुए बिजली बिल, धान खरीदी में अव्यवस्था और रजिस्ट्री शुल्क जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता नेहरू चौक से कलेक्टोरेट तक पैदल मार्च करते हुए उतर पड़े। प्रदर्शन के दौरान कलेक्टर कार्यालय के बाहर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई।

तनाव उस समय बढ़ गया जब भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और पुलिस को वज्र वाहन एवं वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा।
जिसके कारण मौके पर आफरा तफरी मची रही और इसके बाद कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए बेरीकेट्स को तोड़ने और पर करने की कोशिश करते रहे।

राज्य सरकार को जमकर घेरा
नेहरू चौक पर कलेक्टोरेट घेराव से पहले कांग्रेस के प्रमुख वक्ताओं ने धान खरीदी में अव्यवस्था, खराब सड़कें, बिजली बिलों में बढ़ोतरी, छोटे भू-भाग की रजिस्ट्री व रजिस्ट्री फीस में बेहिसाब वृद्धि, गरीबों के घर तोड़े जाने जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। भाषणों के दौरान कांग्रेसी लगातार नारेबाजी करते रहे और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच वक्ताओं के मुद्दों का समर्थन करते रहे। पूरे समय जोशीले नारों से माहौल गूंजता रहा।

चप्पे चप्पे पर पुलिस बल रहा तैनात
नेहरू चौक से लेकर कलेक्टोरेट और मुंगेली नाका तक की सड़कों को पुलिस ने छावनी में बदल दिया था। जगह-जगह भारी बेरिकेडिंग की गई थी। नेहरू चौक–कलेक्टोरेट मार्ग पर टीन की चादरों की दीवारें, सामने वाटर कैनन और अश्रुगैस वाहनों की तैनाती, और चारों ओर सुरक्षा में जुटे जवान मौजूद थे।

कांग्रेसियों ने गगनभेदी नारों के साथ किया कूच
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी के नेतृत्व में जैसे ही कांग्रेसी कलेक्टोरेट की ओर बढ़े, नारेबाजी अपने चरम पर थी। भीड़ के बेरिकेडिंग के पास पहुंचते ही पुलिस सतर्क हुई। झूमाझटकी शुरू हुई और प्रदर्शनकारियों ने बेरिकेड तोड़ दिए।जिसके कारण माहौल बना रहा और पुलिस को तीन बार वाटर कनक का इस्तेमाल करना पड़ा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी हुए घायल
जब कार्यकर्ताओं ने टीन की दीवार तोड़ने का प्रयास किया, तभी पुलिस ने तेज पानी की बौछार शुरू कर दी। बौछार और धक्का-मुक्की के बीच जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी को चोट लगी। पानी की तेज मार सीधे उन पर पड़ी। उनके गिरते ही कार्यकर्ता और अधिक आक्रोशित हो गए और टीन की दीवार तोड़कर कलेक्टोरेट मेनगेट तक पहुंचने की कोशिश करने लगे। कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि सरकार गरीबों और मध्यम वर्ग को कुचल रही है। बिजली बिल बढ़ोतरी, 400 यूनिट माफी खत्म होने, रजिस्ट्री दरों में वृद्धि, भूमि मूल्य बढ़ोतरी, किसानों पर बोझ और धान खरीदी केंद्रों की अव्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर आक्रोश साफ झलक रहा था।
प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे एडीएम, लिया ज्ञापन
कलेक्टोरेट मेनगेट के सामने उग्र भीड़ और नारों के बीच प्रशासन की ओर से एडिशनल कलेक्टर शिव बैनर्जी पहुंचे। उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी और शहर अध्यक्ष विजय पांडेय से बातचीत की। कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
सीएम की तस्वीर लेकर जनकर की नारेबाजी
कांग्रेसियों ने सीएम के फोटो को लेकर जमकर प्रदर्शन किया।इस बीच सीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की,और प्रदेश को लूटने और गरीबों को बर्बाद करने के नारे लगाए।
कांग्रेसी बोले,की प्रदेश की खुशहाल जनता की जेब में डाका डाला गया है।जिसे जनता कभी माफ नहीं करेगी।
कांग्रेसियों के प्रदर्शन से सड़क मार्गों को किया गया डायवर्ट
रतनपुर–कोरबा मार्ग की बसें सेदरी बाइपास से होकर महामाया चौक–सीपत चौक भेजी गईं। छोटे चारपहिया वाहन महामाया, इंदिरा सेतु और नया इंदिरा मार्ग से निकाले गए।
नया बस स्टैंड एवं रायपुर मार्ग की बसें व भारी वाहन महमंद की ओर डायवर्ट किए गए।
अन्य वाहन व्यापार विहार–महाराणा प्रताप चौक होते हुए निकाले गए।
छोटे वाहन वेयरहाउस रोड–सेफर स्कूल मार्ग से गुजरते रहे।
मंगला क्षेत्र से नेहरू चौक आने वाले वाहन रिंग रोड–2 की ओर भेजे गए।
तहसील कार्यालय व नेहरू चौक दिशा से आने वाले सभी वाहन देवकीनंदन चौक–रामसेतु मार्ग पर डायवर्ट कर दिए गए थे।इससे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था अस्त व्यस्त रही और चारो तरफ ट्रैफिक जाम लगा रहा।
कांग्रेस की पाँच सूत्रीय मांगे
1.कांग्रेसी बोले, जर्जर और ख़स्ताहाल सड़कों की तत्काल मरम्मत की जाए।जर्जर सड़को के कारण आमजनों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है और इसी कारण हर दिन हादसों का शिकार होना पड़ता है।शहर में ऐसी कई सड़के है जो खराब है जिसे न ध्यान दिया जा रहा है और न बनाने की कोशिश की जा रही है।
2.कांग्रेसी बोले, बिजली बिलों के नाम पर हो रही लूट पर तुरंत रोक लगाई जाए।लगातार बढ़ते बिजली बिल और अघोषित कटौती के कारण आमजनों को काफी दिक्कतें होती है।
इन दिनों बिजली
आती कम है और जाती ज्यादा है जिसके कारण पूरा काम अधूरा रहता है बिना बिजली के घर और ऑफिस के अलावा कई सारे काम नहीं हो पाते है।
3.कांग्रेसियों के कहा कि धान खरीदी में जारी अव्यवस्था को दूर कर किसानों को सुचारु व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।किसान साल भर मेहनत करके फसल लेता है और उसके बाद
भी किसानों के साथ सही तरीके से केन्द्रों में अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता है।धान ज्यादा लिया जाता है और जल्दी धान तौलने के एवज में पैसों की मांग की जाती है।यहां तक किसानों को राहत देने की बजाए किसानों को और ज्यादा परेशान किया जा रहा है।
- इसके साथ ही कांग्रेसियों ने यह भी कहा कि गरीबों के पुराने झोपड़ों पर की जा रही बुलडोज़र कार्रवाई पर तुरंत रोक लगाई जाए।ठंड का मौसम है और ऐसे में गरीबों के मकान को तोड़कर उन्हें बेघर किया जा रहा है।जो बिल्कुल गलत है और किसी के घर को तोड़ा जा रहा है तो पहले उसे आवास दिया जाए और उसे किसी जगह पर व्यवस्थित किया जाए तब किसी तरह की कार्रवाई की जाए।
5.कांग्रेसी बोले, जमीन रजिस्ट्री पर लगी अघोषित रोक समाप्त की जाए और बढ़ी हुई रजिस्ट्री दरें वापस ली जाएँ।इससे आम जन अपनी जमीन बेच नहीं पा रहे है और न छोटी जमीन खरीद पा रहे है।सपना अधूरा रह गया है।जिसकी वजह से लोग काफी परेशान है।सरकार के इस रवैए से कई लोगो का नुकसान हो रहा है।अगर किसी को अर्जेंट के पैसा चाहिए और उसके बाद छोटा जमीन है तो वह क्या करेगा यह सरकार को सोचना चाहिए और छोटा जमीन खरीदी बिक्री हों सके इस पर विचार करना चाहिए।
वर्जन
पांच सूत्रीय मांगो को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव और उग्र प्रदर्शन किया गया है।धान खरीदी में अव्यवस्था,बिजली बिल बढ़ोतरी,बेजाकब्जा तोड़फोड़ कार्रवाई,रजिस्ट्री पर रोक और जर्जर सड़को को बनाए जाने की मांग की गई है।
विजय केशरवानी
जिलाध्यक्ष कांग्रेसी कमेटी
वर्जन
भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया है।जिसमें पांच सूत्रीय मांग रही।और यह प्रदर्शन सफल रहा।
विजय पांडेय
शहर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी
वर्जन
कांग्रेसियों ने पांच सूत्रीय मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा हैं।
शिव बैनर्जी
एडीएम बिलासपुर
वर्जन
कांग्रेसियों ने बेरीकेट्स तोड़ने की कोशिश की है।जिनको रोका गया है।पांच सूत्रीय मांगो को लेकर हंगामा किए है।
राजेंद्र जायसवाल
एएसपी सिटी बिलासपुर