Blog

पाराघाट के सूने मकान में टूटा ताला…

अज्ञात चोरों ने आरक्षक के घर से की नगदी समेत लाखों की चोरी

बिलासपुर। मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पाराघाट में एक सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए नगदी सहित लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी पंकज कुमार वस्त्रकार पुलिस विभाग में आरक्षक है जो जिला मुंगेली में वायरलेस ऑपरेटर के पद पर पदस्थ है उनका घर ग्राम पाराघाट में स्थित है। उनके परिवार के सभी सदस्य 24 फरवरी की शाम शादी समारोह में शामिल होने सकरी गए थे। घर में ताला लगा हुआ था। 25 फरवरी की सुबह 9 बजे, प्रार्थी के छोटे भाई राहुल वस्त्रकार जब घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे सहित तीन कमरों और आलमारी के ताले टूटे हुए थे। घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने आलमारियों के लॉकर तोड़कर 65,000 रुपए नगद और करीब 3 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। इनमें दो सोने के हार (4.5 तोला), दो जोड़ी सोने के झुमके (1.5 तोला), पांच सोने के लॉकेट (6 ग्राम), दो हीरे की अंगूठी, चांदी की 10 पायल (70 तोला), चांदी के बाजूबंद (24 तोला), चांदी का चाबी छल्ला (10 तोला) सहित अन्य गहने शामिल हैं। चोर घर में रखे आभूषणों की रसीदें भी अपने साथ ले गएइसके अलावा, प्रार्थी की माता परस देवी के कमरे में रखी आलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ मिला, जिसमें रखे चांदी का कमरबंद (15 तोला), चांदी की अंगूठी और बिछिया (6 तोला), एक चांदी की पायल (20 तोला), चांदी का सिंदूर डिब्बा (1 तोला), चांदी का छल्ला, और 150 चांदी की अंगुठियां चोरी हो गए। चोरों ने घर के पीछे 50 मीटर दूर खेत में दो LCD टीवी भी फेंक दिए। प्रार्थी ने मामले की रिपोर्ट थाना मस्तूरी में दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 305-BNS, 331(4)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *