पार्षद के कार्यालय से नगर निगम ने सामान बाहर कर ताला जड़ा, उप स्वास्थ्य केंद्र को पार्षद ने बनाया था कार्यालय
अतिक्रमण दस्ते ने की कार्रवाई आयुक्त के निर्देश पर कार्यवाही
बिलासपुर। गणेश नगर के वार्ड 46 के कांग्रेस पार्षद अब्दुल इब्राहिम खान सिरगिट्टी के उप स्वास्थ्य केंद्र के एक कमरे पर पार्षद कार्यालय खोला था । लंबे समय से पार्षद कार्यालय संचालित था ,आज आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते ने पार्षद का सामान बाहर फेक कर कब्जामुक्त कर अपना ताला लगा दिया । दरअसल वार्ड नंबर 46,गणेश नगर के पार्षद इब्राहिम खान उर्फ अब्दुल द्वारा नगर निगम के अस्पताल पर कब्जा कर विगत चार सालों से निजी पार्षद कार्यालय बना कर कार्यालय को संचालित कर रहे थे। जिसकी शिकायत लगातार आयुक्त के पास की गई थी। आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम के जोन नंबर 6 के द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए कब्जा मुक्त कराया गया । बता दे नगर निगम इन दिनों बेजा कब्जा करने वालो के खिलाफ अभियान चलाकर कब्जा मुक्त करने का काम कर रही है इसके साथ ही चेतावनी भी दे रही हैं कि बेजा कब्जा न करे अन्यथा कार्यवाही होगी।
कांग्रेस शासनकाल का फायदा उठाकर किया था कब्जा
मोहल्ले वालो का कहना है कि कांग्रेस शासनकाल के समय से अस्पताल को कब्जा करके अपना निजी कार्यालय संचालित किया जा रहा था। सिर्फ दिखावे के लिए ही आमजनों को कार्यालय बुलाया जाता था बाकी समय अपने कब्जे में रखकर खुद का ताला लगाया गया था।
स्वास्थ्य केंद्र वालो की भी नहीं हुई हिम्मत
बता रहे है कि उप स्वास्थ्य केंद्र में काम करने वाले कर्मचारियों की भी हिम्मत नहीं हुई कि पार्षद को कार्यालय खोलने से मना कर सके। कांग्रेस राज का फायदा उठाकर अपनी मनमानी की और कार्यालय खोल दिया। जिसका विरोध कोई नहीं कर सका।
रसूखदार होने का उठाया फायदा
कांग्रेस पार्षद होने के साथ ही वह मोहल्ले का रसूखदार भी है जिसके कारण उसके सामने किसी की नहीं चलती है। यही कारण है कि वह इसका पूरा फायदा उठाया और कार्यालय खोल कर बैठ गया।
लोगों की सुविधा के लिए स्वास्थ केंद्र के एक कमरे में कार्यालय था। नगर निगम ने बिना
सूचना दिए समान फेक दिया। मुझे खाली करने का समय भी नहीं दिया गया।जिसकी शिकायत आयुक्त से की जाएगी।
अब्दुल इब्राहिम खान
पार्षद वार्ड 46 गणेश नगर
मैने इसकी रिपोर्ट कमिश्नर को सौंप दी है आप कमिश्नर से बात कर लीजिए।
मधुलिका
जोन कमिश्नर 6
नगर निगम बिलासपुर