Blog

पालतू पशुओं को लावारिश छोड़ने वाले पर प्रहार

मोपका तिराहा में 20 पशुओं को लावारिश छोड़ने से रास्ता हो रहा था जाम

बिलासपुर। प्रार्थी किशोर सिंह नगर निगम प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी ने रिर्पोट दर्ज कराया कि उन्हें सूचना मिली कि मनीष सिंह रवि रेंसिडेंसी के पास मोपका निवासी ने अपने पालतु पशु पर क्रुरता करते हुए उनके लिए चारा पानी और रहने की उचित व्यवस्था न करते हुए ,बेसहारा खतरनाक हालत मे सड़क पर छोड़ दिया जाता है। जिससे पशुओं के जीवन को संकट उत्पन्न हो रहा है। इसके साथ ही आने जाने वाले राहगीरो को भी लगातार एक्सीडेंट का खतरा बना रहता है। जिसकी सूचना की तस्दीक के लिए जोन कमीशनर के मौखिक आदेश पर गजेन्द्र मिरी, मोहन यादव,निलेश गढेवाल, आलोक प्रधान,सत्यम कुर्रे काउ केचर टेक्टर लेकर मोपका चौक पहुंचे।जहां पर बीच सडक में करीब 20,-25 पशु जिसमें गाय बछडे एवं बैल बैठे थे जिसके कान में लगे बिल्ले से ज्ञात हुआ कि उपरोक्त पशु में से 8 पशु जिसमें 2 बैल 6 गाय मोपका निवासी मनीष सिंह के पशु थे।उन्होंने अपने पालतु पशु पर क्रुरता करते हुए उसके लिए किसी चीज की कोई भी व्यवस्था नहीं करते हुए बेसहारा छोड़ दिया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया है।

आरोपी ने अपने 2 बैल और 6 गाय को छोड़ दिया था लावारिश

पुलिस ने बताया कि पशुओं के मालिक ने आवारा समझकर सड़को पर मवेशियों को छोड़ दिया था। जिसकी पहचान करने के बाद
कार्रवाई की गई हैं।
इसके साथ ही सड़को पर छोड़ने से हादसे होते है।जिसे पुलिस ने गंभीरता से लिया है।

पालतू पशुओं को लावारिश छोड़ने वाले पर आगे भी जारी रहेगा कार्यवाही

पुलिस का कहना है कि यह अभियान जारी रहेगा ।इसके लिए पूरे क्षेत्र में भ्रमण करके आवारा मवेशियों को सड़को पर छोड़ने वालो के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।ताकि सड़क हादसों से आवारा मवेशियों और आमजनों को बचाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *