Blog

पिंक स्टेडियम में प्रैक्टिस कर बच्चें जीत रहें मेडल,स्केटिंग करने बड़ी संख्या में पहुँच रहें छात्र

रोज़ाना शाम को दो शिफ़्ट में करते है स्केटिंग,फ्लड लाइट लगने से रात में भी जारी है प्रैक्टिस

पिंक स्टेडियम में प्रैक्टिस कर राज्य रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में जीते कुल 31 पदक

पिंक प्ले ग्राउंड और उसकी सुविधाओं के मिलने लगे है सुखद परिणाम

बिलासपुर- बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा बिलासा गर्ल्स काॅलेज में निर्मित पिंक प्ले ग्राउंड में स्केटिंग करने बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पहुँच रहे हैं,जिसके सुखद परिणाम भी आने लगे हैं। पिंक प्ले ग्राउंड में प्रैक्टिस कर तैयारी करने वाले सैंडबाॅक्स इनोवेशन के छात्रों ने 18 वीं राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 31 पदक जीते हैं, जिनमें 10 स्वर्ण,12 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल है। पिंक प्ले ग्राउंड में रोजाना शाम 4 से 7 और 7 से  रात्रि 10 बजे तक 18 वर्ष से कम उम्र बालक बालिका ट्रैक में स्केटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा ग्राउंड में फ्लड लाइट की दूधिया रोशनी में अन्य आउटडोर गेम खेला जा सकता है।

   बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए शहर में तीन बड़े प्रोजेक्ट पर काम किया गया है, जिसमें से एक महिलाओं के लिए समर्पित प्रदेश का पहला पिंक प्ले ग्राउंड है,जहां इनडोर और आउटडोर दोनो खेल की सुविधा है। यहां पहले से ही एथलेटिक ट्रैक,इंडोर बैडमिंटन कोर्ट,बास्केटबॉल कोर्ट,वालीबाल कोर्ट,कबड्डी मैदान, इंडोर जिम का उपयोग महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। ट्रैक में स्केटिंग शुरू होने से अंचल में स्केटिंग करने वाले खिलाड़ियों को एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म मिला है। वर्तमान में दोनों शिफ्ट में लगभग 80 छात्र-छात्राएं प्रैक्टिस करने पहुंच रहे हैं।

*महिलाओं के लिए एकमात्र ग्राउंड*

स्मार्ट सिटी द्वारा सिर्फ महिलाओं के लिए शहर के बिलासा गर्ल्स कालेज मैदान को 4 करोड़ 34 लाख की लागत से पिंक प्ले ग्राउंड के रूप में तैयार किया गया है। लगभग पौने दो एकड़ जमीन में तैयार ग्राउंड में कई खूबियां है। ग्राउंड में दस से अधिक प्रकार के खेलों का आनंद उठाया जा सकता है। एथलेटिक ट्रैक,इंडोर बैडमिंटन कोर्ट,बास्केटबॉल कोर्ट वालीबाल कोर्ट,कबड्डी मैदान, इंडोर जिम,चेंजिंग रुम की सुविधा है । इसके अलावा एक मल्टीएक्टीविटी हाल भी बनाया गया है जहां अलग-अलग छोटे-मोटे खेल गतिविधियों का संचालन किया जाता है । ग्राउंड में एक स्टेज भी है,इसके अलावा दो जगह दस-दस की संख्या में टायलेट बनाए गए है जहां शावर रूम भी है। पिंक प्ले ग्राउंड का संचालन जिला अर्बन सर्विस सोसाइटी द्वारा किया जा रहा है।

*काॅलेज स्टूडेंट के लिए फ्री*

बिलासा गर्ल्स काॅलेज की छात्राओं के लिए इनडोर गेम तो पहले से ही फ्री था पर अब फ्लड लाइट के साथ आउटडोर गेम भी जिला अर्बन सोसाइटी द्वारा शाम 5 बजे से 7 बजे तक लिए फ्री कर दिया गया है। इस प्रकार से सुबह 6 से 10 और शाम 5 से 7 बजे तक काॅलेज की छात्राओं के लिए ग्राउंड निःशुल्क है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *