पीएम आवास- बीएलसी घटक के धीमी चाल पर कंसल्टेंट एजेंसी को निगम कमिश्नर ने थमाया नोटिस

अप्रारंभ आवास शीघ्र शुरू कराएं,समय सीमा के भीतर लक्ष्य पूरा करें-निगम कमिश्नर
पाइपलाइन की माॅनिटरिंग के निर्देश
बिलासपुर-प्रधानमंत्री आवास योजना के बीएलसी घटक के धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने कंसल्टेंट एजेंसी माॅस एन वाइड को नोटिस जारी किया है। आज विकास भवन के दृष्टी सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने पीएम आवास योजना के सभी घटकों की समीक्षा की। बैठक में निगम कमिश्नर ने अप्रारंभ आवास के निर्माण को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए है तथा जो हितग्राही निर्माण शुरू कराने में आनाकानी कर रहें उनके आबंटन को निरस्त कर जरूरतमंद लोगों को आबंटित करने के निर्देश दिए है। नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने आज बैठक लेकर सफाई,जल,पीएम आवास और निर्माण कार्यों की समीक्षा किया। इस दौरान
निगम कमिश्नर श्री सर्वे ने अधिकारियों से दो टूक कहा कि किसी भी सूरत में खाली प्लाट में कचरा डंप ना हों,सभी जोन क्षेत्रों में खाली प्लाट का सर्वे कर जोन कमिश्नर और स्वास्थ्य विभाग की टीम यह सुनिश्चित करें कि प्लाट में कचरा ना जाए। इसके अलावा जो खाली प्लाट में कचरा डालता है या नालियों में कचरा फेंककर जाम करता है उसके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई करें। सभी स्वच्छता निरीक्षकों को निर्देश देते हुए निगम कमिश्नर ने कहा की घरों और व्यावसायिक संस्थानों से निकलने वाले कचरा डोर टू डोर कलेक्शन वाली गाड़ियों में जाए यह सुनिश्चित करें। जो व्यक्ति कलेक्शन गाड़ी में कचरा नहीं देता है उसे समझाएं। निगम कमिश्नर श्री सर्वे ने नाला नालियों की सफाई लगातार करने और बड़े नालों की सफाई के लिए रोस्टर तैयार करने के निर्देश दिए है।
निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने पेयजल पाइपलाइन का सर्वे करने के निर्देश देते हुए कहा कि जहां भी पाइपलाइन नालियों के पास से गुजरी है,उसका मानिटरिंग करें लीकेज होने पर तत्काल मरम्मत कराएं। इसके अलावा नालियों के अंदर से गुजरे पाइपलाइन के शिफ्टिंग की कार्य योजना बनाएं। गर्मी को देखते हुए निगम कमिश्नर ने सभी को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं,जिन क्षेत्रों में पानी की समस्या हमेशा रहती है वहां अतिरिक्त व्यवस्था की गई है,पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से हो इस दिशा में कार्य करें। प्रधानमंत्री आवास योजना कार्यों की समीक्षा के दौरान हुए निगम कमिश्नर श्री सर्वे जनगणना की तैयारियों की भी समीक्षा करते हुए सभी आवश्यक तैयारी समय पूर्व करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है।
*खाली प्लाट में किसी भी सूरत में कचरा डंप ना हो,कचरा फैलाने वालों पर करें कार्रवाई*
निगम कमिश्नर ने कहा कि शहर और आसपास के क्षेत्र में खाली प्लाट पर कोई भी कचरा डंप न करे और न ही गंदगी फैलाए।इसके लिए ज़ोन कमिश्नर और निगम के अधिकारी कर्मचारी लगातार मॉनिटरिंग करे।अन्यत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।किसी भी हाल के कचरा फैलाने नहीं दिया जाए।इसके लिए लगातार अभियान चलाए और कचरा फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करे।
*नाला-नालियों की लगातार सफाई करें,घरों और दुकानों से निकलने वाला कचरा गाड़ियों में ही जाएं*
निगम आयुक्त ने बैठक मे यह भी कहा कि घरों और दुकानों से निकलने वाला कचरा गाड़ियों में जाए।इसके अलावा बरसात के पहले नालियों की सफाई हो,और नालियों से निकलने वाला कचरा भी सड़को पर न फेंके।बल्कि कचरा को बाहर फेंके ताकि सड़को पर गंदगी न हो।नालियों की सफाई करने में किसी तरह की कोई भी लापरवाही नहीं बरते।