Blog

राष्ट्रवीर दुर्गादास की पुण्यतिथि पर राठौर समाज का विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर

बिलासपुर । समाज सेवा का एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है। क्षत्रिय राठौर समाज कल्याण समिति द्वारा राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की पुण्यतिथि पर 23 नवंबर को भव्य रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है। आयोजन को लेकर समाज में उत्साह देखा जा रहा है।

प्रांत स्तरीय सामाजिक बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पुण्यतिथि के अवसर पर सेवा कार्य के रूप में रक्तदान शिविर लगाया जाए। इस आयोजन में बिलासपुर की महापौर श्रीमती पूजा विधानी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

क्षत्रिय राठौर समाज कल्याण समिति बिलासपुर ने जानकारी दी कि 23 नवंबर, रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर बाल उद्यान एवं सामुदायिक भवन, राजकिशोर नगर, बिलासपुर में रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा।
बैठक में समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रवीर दुर्गादास के बलिदान दिवस को समाज सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। रक्तदान के साथ ही स्वास्थ्य जांच, परामर्श और स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियाँ भी आयोजित होंगी।

शिविर का उद्देश्य जरूरतमंदों के लिए समय पर रक्त उपलब्ध कराना,स्वास्थ्य जांच और परामर्श के माध्यम से जागरूकता बढ़ाना,समाज में स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता लाना अब तक 60–70 लोगों ने रक्तदान हेतु पंजीयन करा लिया है। समिति का लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों को इस सेवा कार्य से जोड़ना है।

रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। आयोजक समिति ने सभी समाज के लोगों और रक्तदाताओं से अपील की है कि वे शिविर में शामिल होकर किसी की जिंदगी बचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *