Blog

पीपीपी मॉडल के आधार पर जनसहयोग से शहर को सुव्यस्थित करने ली गई संकल्प

पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शहर के कुछ जगह को सेक्टर के रूप में चिन्हित कर की जाएगी आवश्यक सुधारात्मक एवं समाधान कारक प्रयास

बिलासपुर।राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का उद्घाटन समारोह चेतना भवन पुलिस लाईन में बिलासपुर रेंज के आईजी, जिलाधीश,पुलिस अधीक्षक एवं आयुक्त नगर निगम बिलासपुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में अतिथियों के उद्बोधन के दौरान कुछ महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर लक्ष्य अनुसार कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र पूर्ण किये जाने हेतु संबंधित विभागों को सुझाव प्रदान किया गया था।
उक्त सुझावों को पूर्ण किए जाने के लिए बिलासपुर नगर को विभिन्न सेक्टरों में विभाजित करते हुए कुछ महत्वपूर्ण सेक्टर को प्राथमिकता के आधार पर चयनित कर वहां पर स्मार्ट सिटी के प्रारूप के आधार पर आवश्यक सुधारात्मक एवं समाधान कारक प्रयास करते हुए सरल, सुगम, सुव्यस्थित एवं सुरक्षित आवागमन के लिए आवश्यक व्यवस्था बनाए जाने के सम्बंध पहल की गई है।इसमें नगर को विभिन्न सेक्टरों में विभाजित कर यातायात के दृष्टिकोण से निर्बाध आवागमन हेतु नियत समय पर लक्ष्य निर्धारित कर सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करना,लक्षित सेक्टर में किसी भी तरीके का आवागमन को बाधित करने वाली अतिक्रमण को समय सीमा अनिवार्य रूप से हटाकर अतिक्रमण मुक्त कराना।,चिन्हित सेक्टर मे किसी भी स्थिति में नो पार्किंग में गाड़ियां खड़ी नहो एवं सेक्टर मे निर्धारित पार्किंग स्थल में ही पार्किग किया जावे यह सुनिश्चित करना,लक्षित सेक्टर में किसी भी प्रकार के विज्ञापन हेतु बैनर पोस्टर, फ्लैसी, होर्डिंग्स, एलईडी डिस्प्ले, डमी पुतला, होर्डिग्स बैस आदि के द्वारा मुख्य मार्ग में दृष्टिता बाधित न हो एवं उक्त समाग्रियों के द्वारा सुगम आवागमन बाधित न हो यह सुनिश्चित करना,लक्षित सेक्टर में फुटकर व्यवसाय फेरी, पसरा लगाना, चलित ठेला, गुमटी, रेड़ी चाट गुपचुप फल सब्जी खिलौना आदि के विक्रेताओं के द्वारा मुख्य मार्ग को बाधित न की जावे इस के लिए निगम के अतिक्रमण दस्ता के साथ नियमित रूप से कार्यवाही की जाए,लक्षित सेक्टर में सड़क सुरक्षा मानक के अनुरूप सड़क के किनारे पीली पट्टी, जेब्रा क्रासिंग, साईनेज, गतिसीमा बोर्ड, स्वच्छता पेटी, विभिन्न विषयां पर सूचनात्मक बोर्ड आदि लगान,लक्षित सेक्टर में सड़क में हुये गड्डे नाली डिवाईडर रोड का कटाव, मरम्मत कार्य की पूर्णता खम्बे आदि को व्यवस्थित करते हुये शीघ्र समाधान एवं सुधारात्मक इंजिनियरिंग कार्य पूर्ण करना और अन्य महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए।

उपरोक्त निर्देश के पालन में प्रथम चरण तीन लक्षित सेक्टरों का चयन किया गया है जिसमें अग्रसेन चौक से पुराना बस स्टैण्ड,लिंकरोड श्रीकांत वर्मा मार्ग से महिमा तिराहा तक,महाराणा प्रताप चौक से नेहरू चौक तक शीघ्र कार्य योजना तैयार कर तय समय सीमा में निर्धारित कार्यो को पूर्ण किये जाने योजना बनाई गई है। संबंधित विभाग अतंर्विभागीय संमन्वय स्थापित करते हुये उक्त कार्या को समय सीमा पर सम्पादित किये जाने कार्ययोजना बनाई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *