Blog

पुराना बस स्टैंड के व्यापारियों का दर्द छलका, जी 1 परिसर में नहीं मिला दुकान आवंटन

45 साल से कारोबार करने वाले व्यापारी हुए निराश

निगम पर लगाया अनदेखी का आरोप

बिलासपुर।पुराने बस स्टैंड स्थित इमलीपारा बायपास रोड निर्माण के दौरान हटाए गए दुकानदारों ने नगर निगम पर भेदभाव का गंभीर आरोप लगाया है। व्यापारियों ने G1 कॉम्प्लेक्स परिसर में प्रेस वार्ता कर अपनी समस्याएं सामने रखीं। उन्होंने बताया कि जब नगर निगम द्वारा सड़क चौड़ीकरण के लिए उनकी दुकानें हटाई गई थीं, तब आश्वासन दिया गया था कि सभी विस्थापित व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर नई दुकानें आवंटित की जाएंगी।लेकिन अब निगम अपने वादे से पीछे हटते हुए केवल कुछ चुनिंदा लोगों को दुकानें दे रहा है, जबकि बाकी दुकानों को किराए पर देने की बात कही जा रही है। व्यापारियों ने बताया कि पहले इन दुकानों को लीज पर दिया गया था और कई लोगों ने वैधानिक प्रक्रिया से दुकानें प्राप्त की थीं। ऐसे में अचानक दुकानों का अधिकार छीने जाने से उनके सामने रोज़गार का संकट खड़ा हो गया है।व्यापारियों ने कहा कि नगर निगम का यह निर्णय न केवल वादाखिलाफी है बल्कि उनके साथ अन्याय भी है। उन्होंने एकजुट होकर निगम के फैसले का विरोध जताया और चेतावनी दी कि यदि दुकानों को किराए पर देने की प्रक्रिया यानि टेंडर को निरस्त नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में वे उग्र आंदोलन करेंगे

वर्जन
दुकानों के आबंटन में धोखा किया गया है।
इसमें लाटरी सही तरीके से करना चाहिए।ताकि पुराने व्यापारियों को दुकानें मिल सके।लेकिन निगम ने व्यापारियों के साथ धोखा किया है।
मोहनलाल साहू व्यापारी

वर्जन
दुकानों को लीज पर दिया गया था और कई लोगों ने वैधानिक प्रक्रिया से दुकानें प्राप्त की थीं। ऐसे में अचानक दुकानों का अधिकार छीने जाने से उनके सामने रोज़गार का संकट खड़ा हो गया है।इसलिए इसका विरोध किया जा रहा है।

गोविंद राम पमनानी व्यापारी

वर्जन
दुकानें लाटरी आबंटन के तहत दी गई है।इसमें जो नियम बने है उसी में दुकानों को दिया गया है।

खजांची कुम्हार
उपायुक्त नगर निगम बिलासपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *