पहाड़ी में मिली अधजली लाश के आरोपियों तक पहुंची पुलिस

शराब के नशे में धुत्त होकर बहन के साथ की थी छेड़छाड़
बहन के साथ छेड़छाड़ की घटना से नाराज होकर भाई ने सिर पर वार करके उतार दिया था मौत के घाट
बिलासपुर। शराब के नशे में धुत्त होकर गांव में हंगामा किया उसके बाद उसकी अधजली
लाश सीधे पहाड़ी में मिली।
सूत्र बता रहे है कि पुलिस आरोपी तो पहुंच चुकी है।लेकिन पूछताछ करने के बाद ही खुलासा हो सकेगा।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि रतनपुर थाना क्षेत्र के सांधीपारा बाईपास तिराहे पर स्थित पहाड़ी के नीचे एक अधजली लाश पड़ी हुई है।सूचना पाकर रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की। मौके पर मौजूद लोगों ने अधजली लाश की शिनाख्त सांधीपारा रतनपुर निवासी 33 वर्षीय सूरज खैरवार पिता विष्णु खैरवार के रुप में की। पुलिस ने देखते ही अंदाजा लगाया कि अज्ञात लोगों ने इसकी हत्या करके लाश को जलाने की कोशिश की थी।लेकिन कामयाब नहीं हो सके।इसलिए यह लाश अधजली हो गई।
पुलिस ने देखा की युवक के लाश के घुटने के उपर का हिस्सा जला हुआ है। लाश के सिर का वाल भी जल गया है, सिर पर चोंट के निशान मिले है। जिसमें से खून रिस कर जमीन पर बहने के निशान भी दिख रहे हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवक के सिर पर वार कर हत्या करने के बाद लाश की पहचान छिपाने के लिए जलने की कोशिश हुई होगी।
फिलहाल पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।
फॉरेंसिक एक्सपर्ट और अन्य लोग जुटे जांच में
पुलिस ने बताया कि कपड़े को शव के उपर डाल आग लगाई गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को देकर साक्ष्य जुटाने खोजी डॉग और फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया था। मौके पर पहुंची खोजी डॉग लाश को सूंघकर आगे पहाड़ी के दूसरे सिरे की ओर दौड़ लगाई। इधर फोरेंसिक एक्सपर्ट ने घटनास्थल स्थल से जांच के लिए नमूने जमा किए।इससे पुलिस को शंका है कि हत्या करके जलाने की कोशिश की गई है।
बहन को छेड़ते देख किया जानलेवा हमला
सूत्रों की माने तो सूरज सुबह से शराब के नशे में था ।शराब के नशे में धुत्त होकर एक युवक के घर भी गया था । जहाँ अपनी छोटी बहन को अकेला देख छेड़छाड़ करने लगा तब आरोपी आगबबूला होकर सिर पर हमला कर दिया ।इसके बाद सूरज को पहाड़ की तरफ ले गया और वहां उसे जिंदा जलाया।
जिंदा था मृतक जलाने के समय
सूत्रों की माने तो आरोपियों ने जब मृतक को जलाया था तब वह जिंदा था ।हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस ने अभी तक नहीं की है पुलिस का कहना है कि आरोपियों के पकड़ने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग
सूत्रों की माने तो आरोपी की छोटी बहन ने पुलिस को पुख्ता जानकारी दे दी है. जिस पर फरार आरोपी को पकड़ने पुलिस चारो तरफ दौड़ लगा रही है आरोपी जल्द गिरफ्तार हो सकता है ।
संदेहियों को पकड़कर कर रही पूछताछ
इस मामले में रतनपुर पुलिस संदेहियों को पकडकर पूछताछ करने में जुटी हुई है।जिनसे बारीकी से पूछताछ किया जा रहा है।उम्मीद है कि एक या दो दिनों में इसका खुलासा हो जायेगा।