Blog

पुराने विवाद को लेकर युवक पर जानलेवा हमला

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज,

बिलासपुर । थाना सिविल लाइन क्षेत्र के भारतीय नगर चौक पेट्रोल पंप के पास बुधवार शाम एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। पीड़ित आकाश यादव की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आदी के खिलाफ धारा 118(1)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित आकाश यादव, जो आवास पारा घुरू अमेरी में अपने परिवार के साथ रहता है और मजदूरी करता है, ने बताया कि वह 20 मार्च की शाम करीब 7:30 बजे तोरवा से काम खत्म कर घर लौट रहा था। रास्ते में वह भारतीय नगर चौक स्थित एक पान ठेले पर गुटखा लेने के लिए रुका। तभी तिफरा निवासी आदी वहां पहुंचा और पुराने विवाद को लेकर उसे मां-बहन की गालियां देने लगा। जब आकाश ने उसे गाली देने से मना किया, तो आदी ने अपनी कमर से धारदार हथियार निकालकर उसके बाएं हाथ और कलाई पर वार कर दिया, जिससे खून बहने लगा। आसपास मौजूद लोगों और मोनू यादव ने बीच-बचाव कर आकाश को बचाया, लेकिन आदी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी पीड़ित ने अपने पिता और परिजनों को दी, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *