कांग्रेसियों की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

सामान्य सभा,दुर्ग मासूम की हत्या और अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरने कि बनी मंशा
बिलासपुर। ज़िला कांग्रेस कमेटी की कांग्रेस भवन में पार्षदों के साथ बैठक हुई। इस अवसर पर 15 अप्रैल को बिलासपुर नगर निगम की सामान्य सभा को लेकर नए पार्षदों से चर्चा की गई ।
बैठक में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय,ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी, पूर्व सभापति शेख नजीरुद्दीन ,पूर्व महापौर राजेश पांडेय,प्रदेश सचिव सिद्धांशु मिश्रा,राकेश शर्मा,ऋषि पांडेय,समीर अहमद, विनोद साहू, सन्ध्या तिवारी जगदीश कौशिक उपस्थित थे ,

शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि शहर में दो तरह कि समस्याएँ होती है ,एक वार्ड पार्षद का वार्ड स्तर में और दूसरा शहर स्तर की समस्या होती है,चूंकि संख्या में 18 पार्षद है ,पर जज्बा में किसी से कम नही है ,केवल काम करने की आमादा होनी चाहिए,प्रत्येक पार्षदों को अपने पड़ोसी वार्डो की जिम्मेदारी लेनी होगी, और जब जब छाया पार्षद जो काम बोले उसे पूरा करे । उन्होंने कहा यदि आयुक्त या महापौर भेदभाव पूर्ण व्यवहार करता है तो संगठन को सूचित करें ,संगठन अपने स्तर पर काम करेगा, धरना,प्रदर्शन की जरूरत पड़ेगी तो वह भी करेगा।
विजय पांडेय ने कहा कि दुर्ग कि निर्भया को न्याय मिले, इसलिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा 18,19,20 और 21 अप्रैल को दुर्ग से न्याय यात्रा निकालने जा रही है और 21 अप्रैल को सीएम हाउस का घेराव करेगी ।
ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि हमारा लक्ष्य शहर विकास और जन मुद्दा है,अभी से पानी के लिए शहर में हाहाकार मचा हुआ है, जल स्तर लगातार नीचे जा रहा है,पर निगम कोई समुचित कदम नही उठा रहा है। उन्होंने कहा पानी की किल्लत सबसे ज्यादा निचली क्षेत्रो में स्लम क्षेत्रो में होती है,लोग घण्टो पानी के इंतिजार में खड़े रहते है,अरुण साव नगरीय निकाय मंत्री है पर अभी तक बिलासपुर मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।केसरवानी ने कहा गर्मी में सबसे बड़ी समस्या पानी और स्वास्थ्य की होती है, भाजपा सरकार ने हमारी पूर्ववर्ती भूपेश सरकार की योजनाओं को बंद कर गरीब जनता के साथ अन्याय कर रही है, साफ और शुद्ध पानी न मिलने पर कालरा, हैजा,डिहाइड्रेशन ,जैसी मौसमी बीमारी के प्रकोप बढ़ते है,जन मुद्दों को लेकर आप सदन में अपनी आवाज बुलंद करे। उन्होंने कहा महापौर ,ज़ोन अधिकारी काम करने में लापरवाही कर रहे है तो आयुक्त से मिले और सदन में सभी पार्षद एक जुट होकर लड़े।
केशरवानी ने अपोलो मुद्दे पर भी बरसे और कहा कि कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि अपोलो हॉस्पिटल से पदयात्रा निकालकर कलेक्ट आफिस तक जाएगी ,जिसमे प्रदेश के बड़े नेता शामिल होंगे। अंत में
संविधान निर्माता ,भारतरत्न बाबा भीम राव अंबडेकर को श्रद्धांजलि दी गई।
बैठक में पार्षद शहज़ादी कुरैशी, भरत कश्यप, सुनीता जुगल किशोर गोयल, शेख असलम, असगरी बेग़म ,अब्दुल इब्राहिम,पुष्पेंद्र साहू,गायत्री लक्ष्मी साहू, सन्तोषी रमा बघेल,अमित भारते, दिलीप पाटिल,सीमा शुक्ला,रीता शंकर कश्यप सुनील सोनकर,मनहरण कौशिक, साथ ही छाया पार्षदों में रवि साहू, मनीष गडवाल,भागीरथी यादव,गौरव एरी, नन्दनी दरवे, सखन दरवे,राकेश साहू उपस्थित थे।