Blog

पुलिस कर्मियों ने बताया- पुलिस क्वार्टर में पानी नहीं, एसएसपी ने कहा- तत्काल निराकरण होगा

एसएसपी रजनेश सिंह ने किया पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण, पुरस्कार व सजा दोनों

परेड में टर्न आउट और स्क्वाड ड्रील, मार्चपास्ट और बलवा ड्रील का किया गया निरीक्षण

पुलिस सम्मेलन में पुलिस अधिकारियों कर्मचारी से रूबरू होकर समस्या सुन तत्काल निराकरण किया गया

बिलासपुर ।एसएसपी रजनेश सिंह आईपीएस ने पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया गया। जिला पुलिस बिलासपुर के सभी राजपत्रित अधिकारी एवं सभी थाना चौकी प्रभारी व स्टाफ उपस्थित रहे ।

वार्षिक निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निरीक्षण द्वारा परेड लिया गया परेड कि दौरान सभी अधिकारी कर्मचारियों का टर्न आउट चेक किया गया, अच्छी टर्न आउट वाले अधिकारी कर्मचारी की प्रसंशा इनाम दिया गया । टर्न आउट अच्छी नहीं होने वाले कर्मचारी को सजा दिया गया। परेड में स्क्वाड ड्रील, सलामी शस्त्र व शस्त्र अभ्यास, स्क्वाड बन, दिशा बदल, बलवा ड्रील, फायरिंग अभ्यास आदि कराया गया अच्छा ड्रील करने वाले जवानों को पुरस्कृत किया गया । परेड में राजपत्रित अधिकारी 11, निरीक्षक 17, उप निरीक्षक 16, स उ नि 16, प्र.आर 42, आर 178, महिला आरक्षक 46 कुल 326 अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे ।
परेड के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सभी अधिकारी कर्मचारी का पुलिस सम्मेलन किया गया जिसमें पुलिस जवानों की समस्या सुना गया स्वास्थ्य, स्थानान्तर, वेतन, सेवा, आवास जैसे समस्या का तत्काल निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस मुख्यालय और रेंज मुख्यालय के द्वारा दिए गया आदेश निर्देश की विस्तार पूर्वक जानकारी दिए, पुलिस के कार्य में मोबाइल पेट्रोलिंग, अर्ल्ट, अकाउंटेबल, अनुकूलनशील, विश्वसनीयता, जिम्मेदारी पूर्वक लचीलापन पारदर्शिता पूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए गए । साथ साथ सभी थानों का सोशल मीडिया प्लेटफार्म, सामुदायिक पुलिसिंग, महिला व बाल सुरक्षा, नशा के विरुद्ध कार्यवाही आदि पर सक्त से अभियान के रूप में कार्य करने निर्देश दिए गए।
बीट प्रणाली के द्वारा पुलिस की अपने क्षेत्र में सक्रिय होकर अपनी ज़िम्मेदारी अपनी उपस्थिति और अपनी विश्वसनीयता स्थापित कर सके। लोग के बीच संपर्क बढ़ाने से लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ती है, और आपराधिक गतिविधियों में रोकथाम और नियंत्रण होगी। सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि बनाये गए बीट सिस्टम को दुरुस्त रूप से संचालित करें ।अनुभव एप और सशक्त एप के माध्यम से चोरी की वाहन लगभग 20 से अधिक वाहन बरामद किए गए हैं, और चोरी की वाहन और बरामद किए जा सकेगा।अनुभव एप से सभी थाना चौकी की फीडबैक प्राप्त हो रहे हैं, जिससे थाना चौकी की कार्यप्रणाली की जानकारी मिल रही है। कार्य में लापरवाही और पुलिस की छबि धूमिल करने वाले कार्यों से बचने और अच्छा कार्य करने के लिए सभी को संबोधित करते हुए जिला पुलिस बिलासपुर के अधिकारी व कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए और अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किये ।

बाद में पुलिस लाइन के सभी शाखा का निरीक्षण किया गया, सभी शाखा के कार्यों का जायज़ा लिया गया कार्य संतोषप्रद पाया गया, रख रखाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये, समय पर संसाधन का मरम्मत, चार्ज, रखाव और आबंटन प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने निर्देश दिये, जिला को आधुनिकीकरण और संसाधन युक्त करने हेतु आवश्यक सामग्री संसाधन हेतु प्रस्ताव तैयार कर पुलिस मुख्यालय से स्वीकृति प्राप्त कर बलवा ड्रील और सुरक्षा सामग्री क्रय किया गया अब लगभग 1000 जवान बलवा सामग्री मिल जाएगी। उसी प्रकार फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे संसाधन से युक्त हो रही है, जिससे कार्य और बेहतर तरीके से संचालित होगी । उसी प्रकार नए 16 बोलेरो हल्की वाहन 2 मालवाहक मध्यम ट्रक 1 बस मध्यम वाहन भी जिससे थाना चौकी में बेहतर व्यवस्था बनाये जा सकेगी । आवास में वर्तमान में 108 क्वाटर स्वीकृति हुए है जल्दी आवास तैयार कर कर्मचारियों को आवास का लाभ मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *