पुलिस ग्राउंड से 30 मार्च को निकलेगी शोभायात्रा एवं तिलक नगर हनुमान मंदिर में महाआरती के साथ होगा समापन

हिन्दू नववर्ष आयोजन समिति के तत्वाधान में नववर्ष को मनाने शहरवासी हुए महाबैठक में एकत्रित, 30 मार्च को मनाया जायेगा हिन्दू नववर्ष
बिलासपुर। हिन्दू नववर्ष आयोजन समिति बिलासपुर के तत्वाधान में आगामी हिंदू नव वर्ष पर निकलने वाली भव्य एवं दिव्य शोभा यात्रा के संदर्भ में एक बैठक ज्ञानम पैलेस में आहूत की गई । इस बैठक में नगर के सभी धर्म प्रेमी मात्र शक्तियों युवा साथी भारी संख्या में उपस्थित हुए नगर के सभी राजनीतिक दल से जुड़े हुए प्रतिनिधि ने भी ने भी इस शोभायात्रा के संदर्भ में अपने विचार रखें। इस वर्ष आयोजन समिति का यह 11 वर्ष होगा हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी शोभा यात्रा का स्वरूप भव्य एवं दिव्य रहेगा आने वाले दिनों में नगर के हर मोहल्ले एवं वार्डों में छोटी-छोटी बैठक के रख के शोभा यात्रा के संदर्भ में प्रचार प्रसार करने का भी निर्णय लिया गया मंदिर देवालय में भी पोस्टर और बैनर के माध्यम से शोभा यात्रा कर प्रचार प्रसार करने का भी निर्णय लिया गया। सभी धर्म प्रेमियों के बीच एक असीम उत्साह का वातावरण निर्मित हो चुका है बिलासपुर धरा की पहचान बन चुकी नव वर्ष की शोभायात्रा को अद्भुत आध्यात्मिक और अलौकिक बनाने के लिए सभी धर्म प्रेमी आने वाले दिनों में बढ चढ़कर प्रयास करेंगे ऐसा सर्व समिति से निर्णय लिया गया है। जैसा कि पूर्व से ज्ञात है है कि इस आयोजन समिति का कोई अध्यक्ष एवं सचिव नहीं है हर धर्म प्रेमी कार्यकर्ता अपना इसे घर का आयोजन समझकर करता है और इस वर्ष भी नववर्ष में निकलने वाली शोभा यात्रा बिलासपुर में एक अच्छा धार्मिक वातावरण का निर्माण करेगी हिंदू नव वर्ष आयोजन समिति।इस अवसर पर हिंदू नववर्ष आयोजन समिति के लोग बड़ी संख्या में शामिल रहे।