Blog

पुलिस भर्ती में धांधली का आरोप, युवा पैदल रायपुर रवाना….भर्ती नियमों को लेकर उबाल, बिलासपुर से रायपुर तक पैदल मार्च….

हाथों में तख्तियां, दिल में सवाल-युवाओं का पैदल आंदोलन….

बिलासपुर।पुलिस भर्ती को लेकर उठ रहे सवालों के बीच आज बिलासपुर से एक बड़ी तस्वीर सामने आई है। भर्ती प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए सैकड़ों युवा पैदल ही रायपुर के लिए रवाना हो गए हैं।दरअसल, बिलासपुर पुलिस लाइन से आज सैकड़ों की संख्या में युवा हाथों में तख्तियां लेकर पैदल मार्च करते हुए रायपुर की ओर निकले। इन युवाओं का आरोप है कि पुलिस भर्ती को लेकर उन्हें शुरू से ही स्पष्ट नियमों की जानकारी नहीं दी गई। भर्ती किस नियम के तहत होगी, यह पहले नहीं बताया गया और अब अचानक नए नियम थोपे जा रहे हैं।युवाओं का कहना है कि अधिकारियों द्वारा उन्हें गुमराह किया गया। भर्ती फॉर्म भरते समय यह बताया गया था कि किसी भी जिले से आवेदन किया जा सकता है, लेकिन अब नियम बदलकर उम्मीदवारों को परेशानी में डाला जा रहा है। उनका सवाल है कि अगर नियम तय थे, तो भर्ती प्रक्रिया शुरू करने से पहले साफ क्यों नहीं किए गए।प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने कहा कि वे अपनी बात शासन तक पहुंचाने के लिए पैदल रायपुर जा रहे हैं। उनका साफ कहना है कि अगर उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया, तो वे रायपुर पहुंचकर धरना-प्रदर्शन करेंगे।युवाओं का कहना है कि वे केवल पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती चाहते हैं। अब देखना होगा कि शासन और प्रशासन इस पैदल मार्च पर क्या रुख अपनाता है और क्या युवाओं की आवाज सुनी जाती है या नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *