पुलिस विभाग में फेरबदल होने की संभावना…..जल्द आएगी लिस्ट…मनचाहा पोस्टिंग में जुटे हुए है पुलिस अधिकारी…कई लोग की बिलासपुर बनी पहली पसंद

एडिशनल एसपी, डीएसपी और टीआई की लिस्ट जल्द होगी जारी
रायपुर । छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की आचार संहिता प्रभावी होने से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल होने वाला है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एडिशनल एसपी, डीएसपी और टीआई के ट्रांसफर लिस्ट आने वाले 48 घंटों में कभी भी जारी हो सकती है।
इस लिस्ट में एडिशनल एसपी के 12, डीएसपी के 12 और टीआई के लगभग 15 नाम शामिल होने की संभावना है। सूत्र बता रहे है एडिशनल एसपी की लिस्ट में कुछ नाम चौंकाने वाले हो सकते हैं। खासकर उन लोगों के नाम जिन्हें बीजेपी सरकार गठन होते ही रवानगी दे दी गई थी। इसके अलावा कई लोग इधर से उधर होंगे। जाहिर सी बात है कि जिनका ट्रांसफर होने वाला रहता है या तो वे अपना एप्रोच लगा लेते है या फिर कही न कही किसी नेता मंत्री के पास जाकर अपनी मनचाही पोस्टिंग करवा लेते है।
*कुछ अधिकारियों और इंस्पेक्टर की बिलासपुर बनी पहली पसंद*
सूत्रों की माने तो कई ऐसे पुलिस अफसर और इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस अफसर है जिनकी पहली पसंद बिलासपुर है।कुछ लोग इसे पैसों के नजरिए से देखते हैं तो कुछ लोग इसे सेंटर समझते है।और सबसे बड़ी बात की जो एक बार यहां आ गया वह यही का होकर रह जाता है।इसलिए ऐसे कई इंस्पेक्टर और पुलिस अधिकारी है जो कई बार बिलासपुर का चक्कर लगा चुके है और एक बार फिर से बिलासपुर आने की चाह रख रहे है।