Blog

पूर्व उप मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार पर साधा निशाना

भारतमाला परियोजना को लेकर बोले,अगर गड़बड़ी हुई है, तो उनका पर्दाफाश होना चाहिए

बिलासपुर। प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का कहना है कि अपोलो के नकली और फर्जी डॉक्टर ने पूर्व विस अध्यक्ष के साथ ऐसा किया हैं ,तो आम लोगों के साथ कैसा हुआ होगा,यह मामला काफी संवेदनशील है।जिसकी जांच बारीकी से करना चाहिए ताकि इसका खुलासा अच्छे से हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि अपोलो पर कार्रवाई होनी चाहिए और इसके लिए सरकार को बड़ा कदम उठाना चाहिए।फर्जी डॉक्टर के सर्टिफिकेट की जांच की आवश्यकता है तो जांच करनी चाहिए तो इसकी जांच बारीकी से करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कानून में जो प्रावधान है उसके अनुसार अपोलो प्रबन्धन और डॉक्टर दोनों पर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं जीजीयू में धार्मिक गतिविधि को लेकर कहा की किसी भी शैक्षणिक संस्थान में सभी धर्मों की जानकारी देना समझ में आता है,लेकिन धर्म विशेष की जानकारी देना भारत के लिए अनुचित है। किसी को धर्म को लेकर किसी भी प्रोफेसर को ऐसा नहीं करना चाहिए।उन्होंने सरकार को लेकर बताया कि
सरकार की परफॉर्मेस के बाद ढाई साल के फार्मूले पर परिवर्तन की बात अलग बात है, हमा रे ढाई साल की बात अलग थी। दो लोगों के बीच निर्णय हुआ है ये बात तब मीडिया में चलती थी,सीएम साय के संबंध में ऐसा कुछ नहीं है,अगर बदलाव होगा तो बीजेपी और उनकी हाइ कमान तय करेगी। इस मामले मै बीजेपी ही कुछ कह सकती है।
मीडिया के सवालो पर उन्होंने कहा कि भारत माला योजना में गड़बड़ी हुई है तो इसमें सजा भी मिलनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई भी होनी चाहिए। वहीं उन्होंने नक्सली मामले में कहा की निश्चित ही नक्सलियों के खिलाफ सरकार को बड़ा कदम उठाना चाहिए।और पहलगम की घटना पर बोले कि दुखद घटना है जिसके लिए केंद्र सरकार कदम उठा रही है।अंत मे उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ अब कांग्रेस पूरी तरह से तैयारिया कर चुकी है और प्रदेश भर में न्याय यात्रा के माध्यम से जन जन तक पहुंचा जाएगा और आने वाले समय में सरकार जरूर बनेगी।
प्रदेश की जनता सरकार से परेशान है चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *