पूर्व पार्षद अमित सिंह ने आवास के नाम पर ठगी की….खोजबीन के जुटी पुलिस
बिलासपुर । वार्ड क्रमांक 50 के पूर्व पार्षद ने लोगों को प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर हजारों रुपए की ठगी की है। पार्षद ने एक महिला से 62 हजार व अन्य 13 लोगों को 5-5 हजार रुपए लेकर फर्जी रसीद दी है। महिला की रिपोर्ट पर सरकंडा पुलिस ने पार्षद के खिलाफ धोखाधड़ी का जुर्म किया है।
लिंगियाडीह श्यामनगर वार्ड क्रमांक 50 निवासी चंपा बाई ने पुलिस को बताया कि वार्ड के पूर्व पार्षद अमित सिंह ने उससे पीएम आवास दिलाने के एवज में पहले 5 हजार लेकर रसीद दी। इसके बाद अन्य औपचारिकता पूरी कराने की बात कह कर जोन कमिश्नर के नाम से फर्जी अनापत्ति प्रमाण बनवाकर दिया। इसी तरह उसने 13 अन्य लोगों से भी रुपए लिए। जब महिला को उसके फर्जीवाड़े का पता चला तो उसने थाने पहुंच कर मामले की शिकायत की। पुलिस ने अमित सिंह पर केस दर्ज कर लिया है।
निगम की दुकानों से वसूली
बहतराई रोड स्थित निगम की 7 दुकानों का किराया 4 साल से हर महीने अमित सिंह फर्जी रसीद से वसूल कर रहा था। इसका भांडा फूटने के बाद निगम ने सरकंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि मामले में उसकी गिरफ्तारी अब तक पुलिस ने नहीं की है।