Blog

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कौशिक परिवार से मिलकर जताई शोक संवेदना

बिलासपुर।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को बिलासपुर प्रवास पर रहे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत वे शाम लगभग 4:30 बजे बेमेतरा से पेण्ड्री डीह बाईपास पहुंचे, जहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
इस दौरान विधायक अटल श्रीवास्तव, विधायक दिलीप लहरिया और जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री की उपस्थिति में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं के साथ उनका स्वागत करते हुए अभिवादन किया।

इसके पश्चात भूपेश बघेल कांग्रेस जनप्रतिनिधियों के साथ बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के निवास पहुंचे। वहां उन्होंने विधायक कौशिक के बड़े भ्राता स्वर्गीय कौशिक जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और धरमलाल कौशिक, जगदीश कौशिक सहित परिवारजनों से भेंट कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

शोक संवेदना प्रकट करने के बाद भूपेश बघेल रायपुर के लिए रवाना हो गए, जहां से उनका दिल्ली प्रस्थान का कार्यक्रम निर्धारित रहा।
इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद नायक, बिलासपुर मंडी के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा, अरपा विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता अभय नारायण राय, पूर्व सदस्य महेश दुबे, नरेंद्र बोलर, पूर्व महापौर राजेश पांडे सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भूपेश बघेल को बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ भवन और सूरजपुर प्रवास पर भी जाना था, लेकिन ये कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *