Blog

पूर्व MLA से फिरौती की मांग करने वाला आरोपी  प्रयागराज गिरफ़्तार…..परिचित की बेटी से बातचीत बंद होने पर दी थी धमकी…..

मोबाइल फोन के माध्यम से परिचित की बेटी को अगवा करने की धमकी देकर 20 लाख रुपये की मांग की थी

एफआईआर दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा

बिलासपुर। पूर्व विधायक को फोन करके फिरौती और परिचित की बेटी को अगवा करने की धमकी देने वाले आरोपी को प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी ने कहा कि आरोपी भागने की फिराक में था लेकिन टीम ने दबिश देकर पकड़ा है।

बिलासगुडी में मीडिया से चर्चा करते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक शैलेष पाण्डेय आसमा सिटी सकरी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि किसी  व्यक्ति ने उनकी पत्नी के मोबाइल पर फोन करके पाण्डेय से अर्जेंट बात करना है कहकर फोन किया था ।उसके बाद जब पूर्व विधायक ने उक्त नंबर पर फोन किया तो उसने सीधे  फोन में परिचित की बेटी जो दिल्ली में अध्ययनरत है,उसे अगवा करने की धमकी दी और 20 लाख रुपये की फिरौती की मांग की।इस धमकी से पूर्व विधायक को झटका लगा,उन्होंने तत्काल इसकी सूचना परिचित की मंजू पांडेय को दी,और उनसे पूछा कि आपकी बेटी है क्या तब उन्होंने बताया कि हां उनकी बेटी दिल्ली में। पढ़ती है।जिससे वो महिला भी डर गई और पूर्व विधायक के साथ तत्काल थाना जाकर रिपोर्ट लिखाई।
इधर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने तत्काल आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए निर्देशित किया । एसएसपी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  राजेन्द्र जायसवाल के मार्गदर्शन और डीएसपी  रोशन आहुजा एवं टीआई प्रदीप आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर उत्तर प्रदेश रवाना किया गया। बिलासपुर पुलिस की टीम के साथ वाराणसी, प्रयागराज पुलिस,जीआरपी तथा आरपीएफ के सहयोग से प्रयागराज रेलवे स्टेशन में घेराबंदी कर आरोपी बच्चू झा उर्फ बबूवा पाण्डेय उर्फ बच्चा यादव, पिता – प्रीतनाथ झा, उम्र – 30 वर्ष, निवासी – वार्ड क्रमांक 10, रहिका थाना, जिला मधुबनी बिहार को गिरफ्तार किया गया।पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने वाले युवक को दबिश देकर पकड़ा गया।पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पूर्व में शिकायतकर्ता की परिचित महिला की भतीजी के संपर्क में था, और विगत कुछ महीनों से बातचीत बंद हो जाने के कारण उसने यह अपराध किया।
इस कार्रवाई में थाना सकरी पुलिस एवं एसीसीयू टीम की सराहनीय भूमिका रही।

*बोले एसएसपी धमकी बर्दाश्त नहीं होगा*

एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि इस तरह की धमकी देने वाले सावधान रहे और सतर्क रहे।किसी की भी धमकी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।चाहे वह कोई भी हो।

*एफआईआर के तत्काल बाद रवाना हुई टीम*

पुलिस ने बताया कि एफआईआर के तत्काल बाद टीम को उत्तर प्रदेश के लिए रवाना किया गया। और मोबाइल लोकेशन के आधार पर उक्त धमकी देने वाले युवक की खोजबीन होती रही।बाद में।उसका लोकेशन प्रयागराज बताया तब पुलिस उक्त स्थान पर पहुंचकर उसे पकड़ा गया।

*युवती से बातचीत बंद होने से था परेशान*

दिल्ली में पढ़ने वाली युवती से बातचीत बंद होने के कारण युवक काफी परेशान था और इसी कारण वह धमकी दिया।ताकि परिवार वाले डर जाए और इससे बातचीत शुरू हो सके।

*धमकी देते समय अपना लोकेशन बदलकर बता रहा था*

पुलिस ने बताया कि जब वह पूर्व विधायक को धमकी दिया तो अपना पता पहले दिल्ली बताया फिर बनारस बताया उसके बाद बिहार का हूं कहकर धमकी दिया और अंत में प्रयागराज से गिरफ्तार हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *