Blog

पेपर लीक की आंच में जली परीक्षा, अब 10 अप्रैल को होगा फिर से

बिलासपुर ।छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 12वीं की हिंदी विषय की परीक्षा को निरस्त कर दिया है। मंडल द्वारा जारी आदेश के अनुसार 14 मार्च को आयोजित यह परीक्षा अब रद्द मानी जाएगी और इसे पुनः आयोजित किया जाएगा। यह निर्णय परीक्षा प्रश्नपत्र लीक होने की आशंका के चलते लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 15 और 16 मार्च को सोशल मीडिया मे सेट बी के प्रश्नपत्र लीक होने के दावे सामने आए थे। इन दावों को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच के लिए साइबर थाने में लिखित सूचना दी गई। परीक्षा समिति की 23 मार्च को आयोजित बैठक में पूरे मामले की समीक्षा की गई। जांच और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर समिति ने 14 मार्च को हुई हिंदी परीक्षा को निरस्त करने का निर्णय लिया। मंडल ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। मंडल के आदेशानुसार अब कक्षा 12वीं की हिंदी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे नई तिथि के अनुसार अपनी तैयारी जारी रखें। वहीं, मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *