Blog

पेशनरो का 2 रा राष्ट्रीय अधिवेशन कुरूक्षेत्र.हरियाणा मे 22 एवं 23 फरवरी को आयोजित होगा

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ से प्रगतिशील पेशनर्स कल्याण संघ के 30 प्रतिनिधि लेगें भाग।
अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेशनर महासंघ(AISGPF) का 2 रा राष्ट्रीय अधिवेशन दिनांक 22 एवं 23 फरवरी 26 को हरियाणा के कुरेक्षेत्र मे सम्पन्न होने जा रहा है उक्त सम्मेलन मे देश के 28 राज्य से पेशनर्स प्रतिनिधि भाग लेगें.छत्तीसगढ़ से इस राष्ट्रीय अधिवेशन मे प्रदेश के एक मात
र संगठन जो राष्ट्रीय स्तर से जुड़ा है छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेशनर्स कल्याण संघ के 30 प्रतिनिधि प्रान्ताध्यक्ष आर.के.थवाईत के नेतृत्व मे इस राष्ट्रीय अधिवेशन मे भाग लेगें।
प्रान्ताध्यक्ष आर.के.थवाईत द्वारा बताया गया कि आज के इस परिस्थिति मे सेवा निवृत्त पेशनरो के कई ज्वलंत समस्याये जैसे समय पर मंहगाई राहत की राज्य सरकारो द्वारा लाभ नही दिया जाना.कैसलेस चिकित्सा सुविधा से वंचित रखना.केन्द्र सरकार से पूर्व मे प्रदत्त रेल यात्रा सुविधा को बंद कर देने.आयकर के दायरे से पेशनरो को मुक्त रखने.8 वां वेतन आयोग के लाभ की स्पष्टता.छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश के पेशनरो के लिये बनाये गये अब्यवहारिक धारा 49 के प्रतिबधता को समाप्त करने जैसे कई ब्यवहारिक विषयो पर इस राष्ट्रीय मंच पर विचार कर आवश्यक निर्णय लिया जावेगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *