Blog

पैसा देने से इनकार करने पर शराब दुकान के सामने दो युवकों की बेरहमी से पिटाई, 5 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। शहर के पुराना बस स्टैंड स्थित शराब दुकान के सामने मारपीट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पैसों की मांग से इनकार करना दो युवकों को भारी पड़ गया, जब बदमाशों ने उनके साथ खुलेआम बेरहमी से मारपीट की। पूरी घटना थाना तारबाहर क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, पुराना बस स्टैंड स्थित शराब दुकान के सामने कुछ बदमाशों ने दो युवकों से पैसे मांगे। युवकों द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह एक युवक को जमीन पर पटक-पटक कर बेरहमी से पीटा जा रहा है।

इस हमले में अजय चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही तारबाहर पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *