पैसों के लालच मे सगे भाई ने की मंगलसूत्र की चोरी,पुलिस ने दोनो भाईयों को किया गिरफ्तार

2 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल
बिलासपुर/मुंगेली/
सोने का पेंडल खरीदने
के बहाने सोनार के दुकान से सोना चोरी करने वाले दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़े गए आरोपियों के पास से सोने के जेवर बरामद कर लिये गये है ।
सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि प्रार्थी सतीश कुमार सोनी बलानी चौक मुंगेलीe मोनिका ज्वेलर्स के नाम से दुकान संचालित है।
दो दिन पहले दोपहर लगभग 2 बजे एक व्यक्ति सोने का मंगलसूत्र खरीदने के बहाने दुकान में आया तथा पेंडल दिखाने के दौरान अवसर पाकर सोने का पेंडल चोरी कर फरार हो गया।जिसकी रिपोर्ट सिटी कोतवाली थाना में दर्ज कराई गई।
मामले की गंभीरता से लेते हुए एसएसपी भोजराम पटेल ने संपत्ति संबंधी अपराध को गंभीरता से लेते हुए जिले के समस्त थाना और चौकी प्रभारियों को चोरी के मामलों में शत-प्रतिशत बरामदगी एवं आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगो से पूछताछ की,जिसमें दो संदेही युवक एक ब्लैक-रेड रंग की बाइक बिना नंबर प्लेट के दुकान के सामने खड़े दिखे। एक व्यक्ति बाहर मोटरसायकल पर बैठा था तथा दूसरा दुकान के अंदर जाकर पेंडल दिखाने के बहाने चोरी कर बाहर निकलकर साथी के साथ फरार हो गया।
पतासाजी दौरान सीसीटीवी फुटेज, नगर के हाईटेक कैमरों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदेहियों की पहचान ग्राम घोरबंधा लोरमी निवासी श्लोक कुमार पात्रे पिता राजकुमार, उम्र 22 वर्ष और. विवेक कुमार पात्रे पिता राजकुमार, उम्र 19 वर्ष के रूप में की गई।
दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराध स्वीकार किया गया। आरोपियों ने घटना के समय मोटरसायकल क्रमांक सीजी 28 एस 8197 की नंबर प्लेट निकालकर वारदात को अंजाम दिया था। पकड़े गए दोनों भाइयों के पास से सोने का मंगलसूत्र बरामद कर लिया गया है।