Blog

पोल्ट्री फार्म में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप

पुलिस ने पास्टर सहित 8 पर मामला किया दर्ज

बिलासपुर । मस्तूरी थाना क्षेत्र में बुधवार को धर्मांतरण कराने के आरोप में पुलिस ने पास्टर संजीव कुमार सूर्यवंशी सहित 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

प्रार्थी बाबा शर्मा उर्फ पुणेन्द्र कुमार शर्मा, जो हिन्दू संगठन के गौ रक्षक जिला प्रमुख हैं, उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि मस्तूरी-पेण्ड्री मार्ग स्थित सांदिपनी स्कूल से पहले खाली पड़े एक पोल्ट्री फार्म में प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी। शिकायत के अनुसार, सभा में मौजूद लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए लालच व प्रलोभन दिया जा रहा था। मौके पर लगभग 6 महिलाएं और 8 पुरुष उपस्थित पाए गए। पुलिस ने सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुँचकर बड़ी संख्या में धार्मिक किताबे और डायरी जब्त की और आरोपियों को थाने लाया। प्रार्थी का कहना है कि यह गतिविधि लंबे समय से गुप्त रूप से संचालित की जा रही थी, जिसमें गरीबों और असहायों को इलाज तथा आर्थिक मदद का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जाता रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की गतिविधियां समाज के सांप्रदायिक सौहार्द को प्रभावित कर सकती हैं और तनाव की स्थिति उत्पन्न कर सकती हैं। पुलिस ने मामले में धारा 299-बीएनएस, 3(5)-बीएनएस तथा छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 1968 वी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

हिंदू संगठन ने धर्मांतरण को लेकर जमकर की नारेबाजी

धर्मांतरण को लेकर हिंदू संगठन ने जमकर नारेबाजी की,उसके बाद गंभीर आरोप लगाकर हिन्दू धर्म के लोगो को फंसाने और झूठे लालच देकर धर्म बदलने का भी आरोप लगाया है।जिसके कारण कई लोग झांसे में आ जाते है।और प्रार्थना सभा में जाकर धर्म बदलने को मजबूर हो जाते है।

वर्जन
प्रार्थना सभा की शिकायत मिली थी।जिसमें कुछ लोगों को पकड़ा गया है।जिनसे पूछताछ हो रही है।
प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करने की खबर मिली थी।

हरीश तांडेकर
टीआई मस्तूरी थाना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *