जिला कतिया समाज बिलासपुर के पदाधिकारी दुर्ग-भिलाई में शामिल हुए प्रदेश स्तरीय बैठक में

बैठक आयोजक आदर्श कतिया समाज दुर्ग भिलाई रहें
बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ कतिया समाज के द्वारा चौथा बैठक दुर्ग भिलाई के सेक्टर 7 मां तुलजा भवानी भवन में रखा गया जिसमें विभिन्न सामाजिक प्रस्ताव पारित किए गए जो समाज को एक मार्गदर्शन और विकास के कार्य को गति देगा इसी प्रकार दुर्ग भिलाई की महिला समिति को भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित किया गया कतिया समाज की गौरवमई महिला भिलाई से श्रीमती नीता आरसे को भारत सरकार द्वारा ब्युटी कॉन्टैष्ट में शेष्ठ स्थान एवं दादाभाई फाल्के सम्मान से सम्मानित किया गया है उनको प्रदेश स्तर पर छत्तीसगढ़ कतिया समाज के द्वारा भी सम्मानित किया गया। प्रस्ताव में हर सामाजिक कार्यक्रम में प्रत्येक सदस्य को अपने मूलभूत गोत्र को बताना पड़ेगा, जिससे सामाजिक भाईचारा एवं एकता कायम रहेगी इससे सभी को गोत्र संबंधित जानकारियां भी मिलेगी, प्रत्येक सदस्य को अपनी बेटीयों को स्मार्ट गर्ल बनाना एवं समाज की राष्ट्रीय योजना के तहत बालिकाओं को स्मार्ट गर्ल्स का प्रशिक्षण देने की योजना बन रही हैं छत्तीसगढ़ स्तर की पंजीयन संबंधित की जानकारी दिया गया।

समाज के प्रतिभागी बच्चों को प्रदेश स्तर से पुरस्कृत करने पर जोर दिया गया उसी प्रकार 70 वर्ष व उससे अधिक उम्र के समाजिक बुजुर्गों का सम्मान किया जायेगा। समाजिक जनगणना फॉर्म की जानकारी आदि विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया गया। कतिया समाज लोखण्डी के सचिव विनय गढ़ेवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ की आगामी बैठक और प्रांतीय चुनाव अक्टूबर माह में बिलासपुर जिले में करने हेतु जिला अध्यक्ष श्री श्यामलाल गढ़ेवाल को प्रस्ताव दिया गया उन्होंने ने आश्वासन दिया जल्द ही जिला स्तरीय बैठक उपरांत प्रदेश स्तरीय बैठक बिलासपुर में करवाने की बात कहीं।

