संत शिरोमणि नामदेव महाराज के निर्वाण दिवस पर नामदेव समाज द्वारा महा आरती एवं पूजन कार्यक्रम

बिलासपुर। संत शिरोमणि नामदेव महाराज जी के निर्वाण दिवस के अवसर पर नामदेव समाज के द्वारा आज संत नामदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजन एवं महा आरती की गई। संत नामदेव सामुदायिक भवन नूतन चौक सरकंडा में महा आरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया। श्री नामदेव फाउंडेशन बिलासपुर के द्वारा गोडपारा दर्जी मंदिर में सुबह 9:00बजे संत नामदेव की प्रतिमा पर माल दर्पण कर पूजन किया गया। उत्तर पश्चात 10:00 बजे संत नामदेव सामुदायिक भवन नूतन चौक सरकंडा में पूजन महा आरती के बाद गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर श्री नामदेव फाउंडेशन के अध्यक्ष एनपी नामदेव, संरक्षक शिवकुमार वर्मा, सचिव दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अखिल वर्मा, ने गोडपारा दर्ज़ी मंदिर में पूजा अर्चना की। संत नामदेव सामुदायिक भवन में संत नामदेव जी की महा आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर शिवकुमार वर्मा ने कहा है कि संत शिरोमणि नामदेव ने 80 साल की उम्र में आज के ही दिन समाधि ली थी। भगवान विट्ठल जी के आज्ञा से महाराष्ट्र के पंढरपुर में 3 जुलाई 1350 को अपने परिवार के 13 सदस्यों के साथ समाधि ली थी। वह एक ऐसे संत थे जो पूरे देश में शिरोमणि के नाम से जाने जाते हैं। अध्यक्ष एनपी नामदेव ने संत शिरोमणि नामदेव जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत नामदेव देश के पहले ऐसे संत हैं जिन्हें शिरोमणि की उपाधि दी गई। उन्होंने पंढरपुर में 3 जुलाई 1350 को भगवान के चरणों में खुद को समर्पित कर दिया । चैतन्य महाप्रभु के रूप में हमारे आध्यात्मिक गुरु है हमारे आध्यात्मिक भगवान है जिन्हें हम सब नामदेव समाज पूरे देशमें सच्चे मन से पवित्र भाव से उनकी पूजा अर्चना करते हैं। नामदेव जी महाराज का जन्म कार्तिक शुक्ल एकादशी 1270 को महाराष्ट्र के पंढरपुर में हुआ था और उन्होंने संपूर्ण भारतवर्ष में अपने जीवन काल में आध्यात्मिक की धारा बढ़ाते हुए पूरे पंजाब महाराष्ट्र से लेकर पंजाब उत्तर प्रदेश और जो भी प्रांत है देश के सभी जगहों में सभी जगह घूम-घूम कर वारकरी संप्रदाय को एक सशक्त भूमिका के रूप में एक आध्यात्मिक रखा । हम सभी उनके उनको सच्चे मन से पवित्र भाव से सुमिरन करते हुए ऐसा उदाहरण कहीं भी नहीं मिलेगा उदाहरण है जो उन्होंने ईश्वर की आज्ञा से उनकी आज्ञा अनुमति लेकर सपरिवार समाधि ली। ऐसे बिरला उदाहरण है । हमारे नामदेव समाज के लिए पूरे भारतवर्ष में बहुत ही गर्व की बात है कि हमारे ऐसे गुरु रहे हैं वे ऐसे आध्यात्मिक संत रहे हैं जिन्होंने परिवार सहित समाधि लेकर एक उदाहरण पेश किया समाज के लिए और नामदेव समाज को एक नई राह दिखाई। । आज संत नामदेव सामुदायिक भवन नूतन चौक सरकंडा में आयोजित कार्यक्रम में फाउंडेशन के प्रमुख राजकुमार चौधरी , गणेश नामदेव,शिवराम चौधरी, संतोष नामदेव ने भी उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। आज महाआरती, तथा पूजा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री नामदेव फाउंडेशन बिलासपुर के अध्यक्ष एन पी नामदेव, संरक्षक शिवकुमार वर्मा,, कोषाध्यक्ष,कमल वर्मा, सचिव दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अखिल वर्मा, श्री नामदेव फाउंडेशन के प्रमुख राजकुमार चौधरी, शिवराम चौधरी, संतोष नामदेव, गणेश नामदेव, , अमित नामदेव, राकेश वर्मा, उमेश नामदेव, मुकेश नामदेव , प्रवेश वर्मा, सोमदत्त वर्मा, सुभाष नामदेव अनिल वर्मा,सहित नामदेव समाज के प्रबुद्ध जन काफी संख्या में उपस्थित थे।