Blog

प्रदेश के टोल नाकों से गुजरना आज से हुआ महंगा,बढ़ाए गए रेट, लोगों की जेब पर पड़ेगा असर

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने प्रदेश के टोल नाकों से गुजरने वाले वाहनों पर टैक्स बढ़ा दिए हैं। बढ़ी हुई दरें आज 1 अप्रैल से लागू हो गई है। अब वाहनों को टोल से गुजरने पर 5 से 10 रुपए अतिरिक्त भुगतान करने होंगे।

Raipur रायपुर। प्रदेश के टोल नाकों से गुजरना अब यात्रियों को महंगा पड़ेगा। छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्गों में बनाए गए टोल नाकों में आज एक अप्रैल से शुल्क बढ़ा दिए गए है। जिसका सीधा असर यात्रियों की जेब पर पड़ेगा और माना जा रहा है कि इससे महंगाई भी बढ़ेगी। टोल नाकों से गुजरने पर आज से 5 से 10 रुपए शुल्क अतिरिक्त देना होगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं।

बता दे कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के बिलासपुर स्थित राज्य परियोजना अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार प्रदेश के टोल नाकों से गुजरने वाले वाहनों से 5 से 10 रुपए अतिरिक्त टोल टैक्स देना पड़ेगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा अधिकतम दस रुपए टोल टैक्स बढ़ाया गया है। इसके बाद प्रदेश के सभी टोल नाकों में अब बढ़ी हुई दरों से राशि वसूली जाएगी। इसका सीधा असर यात्रियों की जेब पर पड़ेगा।

प्रदेश में 20 राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई 2184 और राजमार्ग की लंबाई 3611 किमी है। नया शुल्क अधिरोपित होने से महंगाई भी बढ़ेगी। इसका असर मालवाहक वाहनों पर भी पड़ेगा और वस्तुओं तथा परिवहन के दाम बढ़ने से महंगाई बढ़ेगी।

क्या होता है टोल प्लाजा:–

टोल प्लाजा राजमार्गों पर बनाए जाते है। वहां से गुजरने पर वाहन चालक को टोल टैक्स का भुगतान करना पड़ता है। वाहन से कितना टोल वसूला जाएगा इसकी गणना वाहन के आकार, वजन और सड़क के आधार पर की जाती है। कुछ टोल प्लाजा में दोपहिया और केंद्रीय परिवहन एवं सड़क मार्ग प्राधिकरण के नियमानुसार स्थानीय नाके समीपस्थ जिलों के निजी वाहन को छूट दी गई है।

प्रदेश में कितने है टोल:–

छत्तीसगढ़ में कुल 23 टोल नाका है। इसमें जगदलपुर स्थित बदायगुडा, बिलासपुर में भोजपुरी, ओडिशा- छत्तीसगढ़ बार्डर में छुहीपाली, सरायपाली में चोटिया, छत्तीसगढ़- ओडिशा बार्डर धनक, दुर्ग बायपास (धमधानाका) धमतरी में जगतारा, रायगढ़ में झलमला, दुर्ग में खारुन, रतनपुर में लिम्हा, जशपुर में लोदाम, कोरबा में मदनपुर, सूरजपुर में महाराजपुर, रायपुर में मंदिर हसौद, कोंडागांव में मशोरा, कवर्धा में मुधियापारा, बिलासपुर में मुडीपार, नांदघाट में नांदघाट, सूरजपुर में पचिरा, मस्तुरी में पाराघाट, रायपुर में तरपोंगी और राजनांदगांव जिले में ठाकुरटोला टोल प्लाजा शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *