प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और लगातार हो रहे अपराध के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

धरना प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने दिखाई ताकत
मंच के माध्यम से एक एक कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला
बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ने आज नेहरू चौक में एक दिवसीय धरना किया । धरना को सम्बोधित करते हुए शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि ” रोम जल रहा है और नीरो बंसी बजा रहा है ” की स्थिति छत्तीसगढ़ में बनती जा रही है ,अपराधी बेखौफ हो गए है और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुशासन की राग अलाप रहे है, 10 माह में गम्भीर से गम्भीर प्रकृति के अपराध होने लगे है , बलरामपुर की घटना के बाद कल दामा खेड़ा की घटना से लगने लगा है अब तो साधु-संत भी छत्तीसगढ़ में सुरक्षित नही है,धर्मगुरु वंशाचार्य उदित मुनि नाम साहेब पर नकाबपोशों द्वारा प्राणघातक हमला करना अत्यंत निंदनीय है। आज छत्तीसगढ़ में कोई सुरक्षित नही है। कब ,कहाँ ,किसके साथ कौन सी घटना हो जाएगी कहा नही जा सकता ,लोग असुरक्षित और भयभीत है।
ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि बलौदा बाजार ,लोहारिडीह कवर्धा, सूरजपुर,बलरामपुर की घटनाएं साय सरकार की प्रशासनिक अक्षमता का दुष्परिणाम है, मर्डर,रेप, लूटपाट जैसी गम्भीर घटनाये आम हो चुकी है, अब तो अपराधी समूह में अपराध करने लग गए है , लोहारिडीह और बलरामपुर में पुलिस अभिरक्षा में मौत होना छत्तीसगढ़ में एक नये अध्याय की शुरुआत हो रही है,
पूर्व विधायक रश्मि सिंह ने कहा कि बलरामपुर की घटना पुलिस की कार्यशैली को दर्शाता है, एक युवक की पुलिस अभिरक्षा में मृत्यु हो जाती है और पुलिस पिता को बिना बताए बॉडी को हॉस्पिटल ले जाती है, यदि पुलिस निष्पक्ष होती तो पारदर्शिता दिखाती ।पूरी घटना की जांच कराई जाए और दोषियों पर बड़ी कार्यवाही हो। पूर्व प्रदेश सचिव अर्जुन तिवारी ने कहा कि बलौदा बाजार अग्निकांड से अपराध छत्तीसगढ़ में फैलता जा रहा है ,साय सरकार जनता के बीच कानून व्यवस्था स्थापित करने में असफल है क्योंकि सरकार की पुलिस पर नियंत्रण ढीला पड़ता जा रहा है।सभापति शेख नजीरुद्दीन ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले बिलासपुर को अपराध मुक्त करने की बात कर रहे थे ,पर इन 10 माह में बिलासपुर अपराध के उच्च शिखर पर विराजमान है ,लगातार बिलासपुर शहर में हत्या,अपहरण,रेप, चाकूबाजी, लूट ,की घटनाएं हो रही है, अब विधायक का अपराध पर न कोई बयान आ रहा है और नही रोकथाम के लिए कोई कारगर प्रयास दिख रहा है। इसके बाद भी मुख्यमंत्री द्वारा बिलासपुर जिले को सबसे कम अपराध वाला जिला घोषित करना छत्तीसगढ़ में अपराध की स्थिति को जाना जा सकता है।
ये कांग्रेसी नेता रहे नदारद
धरना प्रदर्शन में कांग्रेस के पूर्व विधायक शैलेश पांडे,मेयर राम शरण यादव,मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया और कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव नदारद रहे।जिनके बारे में लोग चर्चा करते रहे।
कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में गिने चुने कांग्रेसी रहे मौजूद
कांग्रेस के जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन में प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला,लेकिन इस कार्यक्रम में गिने चुने कांग्रेसी मौजूद रहे।
कांग्रेस का यह धरना प्रदर्शन भाजपा सरकार के खिलाफ था,जिसमें प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था और लगातार हो रही घटनाओं को लेकर रखा गया था । जरूरत पड़ने पर प्रदेश स्तरीय आंदोलन भी किया जायेगा। आमजनों के साथ हो रहे अत्याचार
को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जायेगा
विजय पाण्डेय
शहर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी