Blog

पिछड़ी बस्तियों में मिष्ठान वितरण कर मनाया दीपोत्सव

राजनगर कालरी – नगर परिषद डूमरकछार क्षेत्रांतर्गत समस्त वार्डो में दीपावली का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।
लोगों का उत्साह दीपावली पर देखने को मिला। घरों को इलेक्ट्रॉनिक झालरों के अलावा गेंदे व अन्य फूलों से घर के दरवाजों को सुंदर तरीके से सजाया गया।
देर रात तक आतिशबाजी की आवाज निकाय अंतर्गत गूंजती रही ।


वही इस पर्व पर परिषद के सहयोग से
निकाय के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार चौरसिया के मार्गदर्शन में वार्ड क्रं 10 के पार्षद जीतेन्द्र चौहान, वार्ड क्रमांक 08 के पार्षद रवि सिंह,वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद रंजीत वर्मा एवं वार्ड क्रमांक 01 के पार्षद पति राजेंद्र महरा के की उपस्थिति मे परिषद क्षेत्र के आदिवासी बस्ती पाव टोला,बैगान मोहल्ला, कुड़कू दफाई एवं परिषद क्षेत्र के अन्य जरूरत मन्दों के बीच पहुँचकर मिष्ठान एवं पटाखे वितरण कर लोगो को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी गयी और उन जरूरतमंदों के बीच भी पहुंचने का प्रयास किया गया जो किन्ही कारणों से आर्थिक तंगी के कारण दीपावली का त्यौहार नहीं बना पा रहे थे उनके जीवन में भी खुशियां पहुंचाने का कार्य परिषद के द्वारा परिषद के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सहयोग से किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *