Blog

प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ की तहसील कोटा की बैठक संपन्न

बिलासपुर।तहसील स्तर की बैठक जनपद कार्यालय सभागार में संपन्न हुई
आज आयोजित बैठक में सेवा निवृत लिपिकों का सम्मान किया गया जिसमें कन्हाई सिंह कवर ,उदल प्रसाद यादव ,दरस राम कौशिक ,जगताप सिंह को शाल श्रीफल ,स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । इसके पश्चात कोटा तहसील इकाई का पुर्नगठन किया गया जिसमे नवल सिंह पैकरा को तहसील अध्यक्ष,सचिव मनोज साहू, संतोष चंद्राकर कोषाध्यक्ष,रमाकांत रजक मीडिया प्रभारी,केश लाल कुर्रे उपाध्यक्ष, लक्ष्मी मरकाम ,शरद कुमार साहू। उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया।
बैठक को जिला अध्यक्ष सूर्य प्रकाश कश्यप ने संबोधित करते हुवे कहा कि हम सभी लिपिकों को एक सूत्र में बंध के रहना चाहिए । संघ की शक्ति लिपिक एकता में निहित है।
संघ के प्रदेश महामंत्री डा सुनील यादव ने संबोधित करते हुवे कहा की लिपिक संघ कर्मचारियों की मूल माँग वेतन विसंगति है जिसे दूर करने हम सबको एकत्रित होकर साथ चलने की आवश्यकता है। इसके साथ ही चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान , महंगाई भत्ता सहित अनेकों मांग है जिसके लिए चरणबद्ध आंदोलन किया जागेगा।
आज की बैठक में प्रमुख रूप से हितेश वैष्णव ,लक्ष्मी मरकाम ,छोटे लाल इंदुवा नटराज पोर्ते दिग्विजय कौशिक तरुण कुमार सिंह पंचराम साहू रमेश गुप्ता रामनारायण गुप्ता तपेश्वर ओट्टी अमर प्रताप सिंह रमाऊ सिंह पंचराम पालके नन्दू राम नवल सिंह देवनाथ बिरको भगवान सिंह संतोष चंद्राकर गजेंद्र सिंह शरद कुमार एस कुमार मरनेवार विकल्प गोड़ाने उमाशंकर कौशिक लक्ष्मी कौशिक मनोज कुमार साहू प्रकाश सिंह सिदार ,प्रिय रंजन यादव,प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संतोष चंद्राकर ने किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *