Blog

प्रधानमंत्री आवास निर्माण में बाधा, भूमिहीन परिवारों को मिल रही धमकी

रसूखदार पर अवैध कब्ज़े और वन भूमि कटाई के आरोप, पटवारी की भूमिका भी सवालों में

बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दर्राभाठा के निवासी बांके लोहार एवं रोहित कुमार चन्द्राकर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण में बाधा और धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ितों का कहना है कि वे दोनों परिवार विगत कई वर्षों से ग्राम में स्थायी रूप से निवासरत हैं और भूमिहीन हैं। शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उन्हें आवास स्वीकृत हुआ है, जिसका निर्माण वे अपनी काबिज छोटी भूमि पर करा रहे हैं।आरोप है कि गांव के ही एक रसूखदार व्यक्ति निर्दोष चन्द्राकर द्वारा निर्माण कार्य न करने की मौखिक धमकी बार-बार दी जा रही है, जिससे परिवार दहशत में है और आवास निर्माण अवरुद्ध हो रहा है। निर्माण रुकने के कारण योजना की किस्त भी समय पर प्राप्त नहीं हो पा रही है।पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया कि निर्दोष चन्द्राकर ने करीब दो एकड़ वन भूमि की कटाई कर खेत बनाकर बिक्री कर दी, वहीं ग्राम निस्तारी हेतु पीएचई द्वारा खनन किए गए हैंडपंप पर भी निजी कब्जा कर लिया है। साथ ही, जिस आवास में वह स्वयं रहता है, वह भी सरकारी भूमि पर बताया जा रहा है। इन सभी मामलों की लिखित शिकायत 22 जुलाई को जनदर्शन में की गई थी, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं होने और पटवारी द्वारा शिकायत वापस लेने का दबाव व धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *