Blog

स्कूटी से गांजा सप्लाई करते दो युवक गिरफ्तार

सरकंडा पुलिस ने 2 किलो 600 ग्राम गांजा जब्त किया

बिलासपुर। स्कूटी से गांजा सप्लाई करते हुए दो युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से दो किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। सरकंडा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को जेल भेज दिया है।
सरकंडा पुलिस ने बताया कि बीते 19 जनवरी को सूचना मिली कि लिंगियाडीह दयालबंद रोड नर्सरी के पास सरकंडा में एक महिला व युवक स्कूटी की डिक्की में गांजा रखकर बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर स्कूटी सवार महिला व युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से दो किलो 600 ग्राम गांजा बारामद किया गया है। जिसकी कीमत 28 हजार रुपए है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम कु चंद्रप्रभा संजय नगर बाराद्वार सक्ती निवासी, अनिश गुप्ता (26) मन्नु चौक टिकरापारा निवासी बताया। गनियारी कोटा निवासी विनोद कुमार ने गांजा को बिक्री के लिए दिया है। पुलिस की टीम विनोद की तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *