Blog

बिना जांच के परीक्षा केंद्र में अंडरगार्मेंट में स्पाई कैमरे से लैस होकर पहुंची पेपर देने….PWD सब इंजीनियर परीक्षा में मुन्नी बहनों की हाइटेक नकल….

युवती अंतर्वस्त्र में छुपा कर ले गई कैमरा और माइक

बाहर सहेली वॉकी टॉकी से दे रही थी सवालों के जवाब

बिलासपुर। पीडब्ल्यूडी सब इंजीनियर की भर्ती परीक्षा में हाइटेक नकल का मामला सामना आया है। मुन्ना भाई नहीं बल्कि मुन्नी बहनों को नकल के मामले में पकड़ा गया है।छात्रा अपने अंतवस्त्रों में कैमरा,माइक ब्लूटूथ को टेप से चिपका कर परीक्षा हाल में ले गई थी। वह कैमरे और माइक की मदद से परीक्षा केंद्र के बाहर बैठी अपनी सहेली को प्रश्नों को पास कर रही थी। वही बाहर बैठी सहेली गूगल से सवालों के जवाब खोज वॉकी-टॉकी के माध्यम से अंदर परीक्षा दिला रही है अपनी सहेली को जवाब बता रही थी।


जिसका खुलासा एक ऑटो वाले के माध्यम से एनएसयुआई के छात्र नेताओं ने किया है।

बिलासपुर । पीडब्ल्यूडी सब इंजीनियर की भर्ती परीक्षा में एक हाईटेक नकल का मामला सामने आया है।जिसमें मुन्ना भाई नहीं बल्कि मुन्नी बहनों को नकल करते पकड़ा गया है। पकड़ी गई एक एक छात्रा जहां परीक्षा केंद्र के अंदर परीक्षा दिला रही थी वही बाहर से दूसरी छात्रा उसे वाकी टॉकी से जवाब बता रही थी। जिसे दो स्थानीय एनएसयुआई के छात्र नेताओं ने पकड़ा है। पूरी परीक्षा संपन्न होने के बाद छात्रा के पास से नकल उपकरण बरामद किए गए।लोक निर्माण विभाग में उप अभियंता के 113 पदों में भर्ती के लिए व्यावसायिक परीक्षा मंडल के द्वारा भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा रविवार की सुबह 10 बजे से 12:15 तक थी। इस दौरान बिलासपुर शहर के सरकंडा स्थित शासकीय रामदुलारे बालक उच्चतर माध्यमिक शाला सरकंडा मुक्तिधाम में भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था। जिसमें एक छात्रा अन्नू सूर्या परीक्षा दिलाने अंबिकापुर से आई हुई थी। बाहर उसकी सहेली अनुराधा बाई टेंपो में बैठकर वॉकी टॉकी से उसे प्रश्नों के जवाब बता रही थी। परीक्षा दिलाने वाली छात्रा ने अपने ऊपर के अंतर वस्त्रों में कैमरा छुपा रखा था। कैमरे का फ्लैश बाहर बैठी सहेली के मोबाइल पर डिस्प्ले हो रहा था। बाहर बैठी सहेली अंदर परीक्षा दे रही छात्रा के पास रखें मोबाइल से प्रश्नों को देखने के बाद गूगल में आंसर सर्च कर अंदर वॉकी-टॉकी के माध्यम से छात्रा को बता रही थी। इसी दौरान कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई से जुड़े दो युवक विकास सिंह और मयंक सिंह गौतम ने बाहर बैठी छात्रा की सहेली को नकल करवाते हुए पकड़ लिया। उससे पूछताछ की गई और पूछा गया कि अंदर कैमरा लेकर जो परीक्षार्थी परीक्षा दिला रही है उसका नाम क्या है।शुरू में तो वह मुकरती रही फिर छात्र नेताओं से पूछने लगी कि उन्हें क्या चाहिए वह क्यों ऐसा कर रहे हैं। जब दोनों छात्र नेताओं ने पुलिस बुलाने की धमकी दी और परीक्षा हाल में अंदर जाकर सभी छात्राओं की चैकिंग करवाने की धमकी दी। तब भी परीक्षा केंद्र के बाहर वॉकी टॉकी लेकर बैठी युवती ने अपनी सहेली का नाम नहीं बताया। पूछताछ करते हुए करीब 12:15 बज गए और परीक्षा खत्म हो गई तब अंदर कैमरा लेकर परीक्षा दिला रही छात्रा बाहर निकली। अपनी सहेली को छात्र नेताओं से घिरा देख वह हड़बड़ा गई और डरकर दौड़कर भागने लगी। उसने चिल्लाकर अपनी सहेली को भी भगाने के लिए कहा। छात्र नेताओं ने वहां मौजूद अन्य युवतियों और छात्राओं के माध्यम से परीक्षा दिला रही छात्रा को पकड़ा। उसे वापस परीक्षा केंद्र में लाया गया और केंद्राध्यक्ष तथा परीक्षा ड्यूटी कर रहे अन्य परीक्षकों को सूचना देकर छात्रा की तलाशी लेने को कहा गया। महिला परीक्षकों द्वारा ली गई तलाशी में छात्रा के अंतर्वस्त्रों में टेप से चिपका कैमरा और माइक मिला ।

अंबिकापुर से पहुंची थी परीक्षा दिलाने

दोनों छात्राएं अंबिकापुर से परीक्षा दिलाने बिलासपुर आई हुई थी।परीक्षा दिलाने वाली छात्रा की उत्तर पुस्तिका अलग चिह्नित करके रखी गई है।

ऑटो वाले ने वाकी टाकी के संदेह होने पर पूरी कहानी बताई तब मामले का भंडाफोड़ हुआ

एनएसयूआई के छात्र नेता विकास सिंह और मयंक सिंह गौतम ने बताया कि हमें सूचना मिली थी की वॉकी-टॉकी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा में नकल करवाई जा रही है। पुलिस पर हमने अपने संगठन की दो छात्राओं को परीक्षा केंद्र के बाहर तैनात कर पहले वस्तु स्थिति की जानकारी ली। जब हमारे संगठन की छात्राओं ने मामले की पुष्टि की तब हम मौके पर पहुंचे और इस हाईटेक नकल के पूरे मामले का भंडाफोड़ कर दिया।

दोनो छात्रों ने पहले एक कार वाले को किराए मे लिया फिर ऑटो लिया

एनएसयुआई के छात्र। नेताओं ने बताया कि बाहर से परीक्षा देने पहुंची दोनों छात्रों ने पहले एक कार को किराए पर लिया था।जिसमें बैठकर वाकी टाकी और कैमरे और आईपैड देखने और बातचीत के दौरान शंका हुई तो कार वाले बीच रास्ते में उतार दिया और जाने से मना कर दिया,उसके बाद दोनों छात्रों ने ऑटो को किराए पर लिया और वहां से अपना अभियान शुरू किया।जिसमें शंका के आधार पर कार वाले ने दोनों छात्र नेताओं को पूरी कहानी बताई और इसी बीच दोनों छात्र नेताओं ने कार वाले को ऑटो का पीछा करने और निगरानी करने के लिए कहा,तब आनन फानन में छात्र नेता पहुंचे और ऑटो मे बैठी एक छात्रा को पकड़कर पूछताछ शुरू किए।

परीक्षा देने पहुंची छात्रा का कपड़ा सामने फटा हुआ था

स्कूल में परीक्षा देने पहुंची छात्रा ने फटा हुआ कपड़ा पहना था।ताकि स्पाई कैमरे की नजर सीधे पेपर में पड़े और उसका आंसर उसकी बहन के माध्यम से ब्लूटूथ के जरिए माइक्रो इयर फोन के जरिए मिल रहा है।जिसको देखना नामुमकिन था।चूंकि महंगे और हाई क्वालिटी के होने की वजह से पावर फुल कैमरे और माइक्रो इयर फोन रखा गया था।ताकि आसानी से परीक्षा में नकल करके पास हो सकें ।

प्रतिबंध के बाद भी परीक्षा केंद्रों में जांच में कैसे हुई चुक

जारी एडमिट कार्ड में साफ लिखा हुआ है कि परीक्षा केंद्रों में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान और स्कार्फ लेकर आना मना है।लेकिन परीक्षा केंद्रों में पहुंची कई छात्र छात्राओं ने बताया कि चेकिंग कही पर भी नहीं हुआ बल्कि बिना जांच के व्यापम की परीक्षा के अंदर जाने दिए।जबकि जांच होनी चाहिए थी।जांच होता तो खुलासा हो सकता था,लेकिन इसमें कही न कही परीक्षा केंद्र के लोग भी संदेह के दायरे में आ रहे है।अन्यथा इतनी बड़ी लापरवाही कोई भी नहीं करता है।

एनएसयुआई के छात्र नेताओं ने स्कूल में जमकर मचाया हंगामा

मुन्नी बाई के इस फर्जीवाड़े की खबर पाकर एनएसयूआई के छात्र नेताओं ने स्कूल के अंदर पहुंचकर जमकर हंगामा मचाया और कार्रवाई करने की मांग की।जिसके कारण माहौल गर्माया रहा।जब मौके पर पुलिस पहुंची तब कही जाकर मामला शांत हुआ।

मौके पर पहुंचे कांग्रेस और एनएसयूआई के नेता,बना रहा थाना में जमावड़ा
फर्जीवाड़ा की खबर पाकर रायपुर से एनएसयुआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे, शहर अध्यक्ष विजय पांडे प्रमोद नायक रंजेश सिंह,सोहेल खान समेत सैकड़ों लोग थाना पहुंच गए।जिन्होने एफआईआर करने के लिए जमकर हंगामा मचाया और माहौल बनाया।

केंद्राध्यक्ष ने कराई एफआईआर दर्ज

पूरी कहानी जब खुलकर सामने आई तब इसमें अपने आपको बचाने के लिए केंद्राध्यक्ष पी मंडल ने
दोनो छात्रों पर एफआईआर दर्ज करवाया।पुलिस ने बताया कि जांच में और भी नाम जुड़ सकते है।
जो पूछताछ में आयेगा।

एसएसपी पहुंचे मौके पर
परीक्षा में हुई गड़बड़ी की खबर पाकर
सरकंडा थाना पहुंचे एसएसपी रजनेश सिंह ने सीधे एफआईआर के निर्देश दिए।एसएसपी ने कहा कि गंभीर मामला है इसमें एफआईआर दर्ज करके
दोनो आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए और इस मामले से जुड़े हुए लोगो को भी पकड़ने की कोशिश करे।

100 मीटर रेंज होने से ऑटो मे बैठकर की मदद

एनएसयूआई के छात्र नेताओं ने बताया कि वाकी टाकी का 100 मीटर रेंज होने से ही सहेली ऑटो मे बैठकर मदद की,नहीं तो किसी होटल या फिर घर में बैठकर मदद कर सकती थी।स्कूल के पास मंदिर और गार्डन जैसी जगह है।इसके अलावा खाकी जगह भी है लेकिन रेंज के हिसाब से सहेली ने गाड़ी में बैठकर प्लानिंग के साथ मदद की।अगर कही और छिपकर मुन्नी भाई बनकर मदद करती तो एक बड़ा खुलासा कभी नहीं हो पाता।

वर्जन
बड़ी चूक हुई है।जो जांच का विषय है।इसमें मै क्या बोल सकता हूं।जबकि बच्चो को पहले बता दिया गया था कि कुछ भी लेकर नही आना है ।उसके बाद भी ऐसी घटना हुई।

पी मंडल
केंद्राध्यक्ष रामदुलारे स्कूल सरकंडा

वर्जन
दोनो छात्रों के खिलाफ केंद्राध्यक्ष ने एफआईआर दर्ज कराया है।जिसकी जांच की जा रही है।इसमें कौन कौन शामिल है यह जांच की बात है।इसकी जांच बारीकी से करके शामिल लोगों की भी जानकारी एकत्रित की जा रही हैं।

सिद्धार्थ बघेल
सीएसपी सरकंडा थाना

वर्जन
परीक्षा केंद्रों की यह बड़ी चूक है।जिसमें केंद्राध्यक्ष समेत नोडल अफसरों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।इतनी बड़ी लापरवाही करने वाले जिले के अफसरों पर एफआईआर दर्ज होना चाहिए।

नीरज पांडेय
प्रदेश अध्यक्ष एनएसयुआई

वर्जन
निश्चित ही यह गंभीर मामला है।जिसकी बारीकी से जांच होनी चाहिए।दोनों लड़कियों से जुड़े लोगों के बारे और भी जानकारी लेनी चाहिए।आखिर इसमें कौन कौन जुड़े हुए लोग है।साथ ही परीक्षा केंद्रों में इतनी बड़ी चूक करने वालो पर भी कार्रवाई होनी चाहिए,और राज्य स्तर की परीक्षा में कड़ी सुरक्षा होनी चाहिए जिसमें बारीकी से जांच करना जरूरी है।

विजय पांडे
शहर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बिलासपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *