Blog

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में स्नान को जाने एवं आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए आज रात्रि दुर्ग-कटनी-दुर्ग कुंभ स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा

शहडोल – कटनी – चिरमिरी के बीच आज एक कुंभ स्पेशल मेमू ट्रेन का परिचालन किया जाएगा

बिलासपुर – प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में स्नान को जाने एवं वापस आने वाले यात्रियों/श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आज रात्रि लगभग 23.00 बजे दुर्ग से कटनी के लिए रेलवे द्वारा एक अनारक्षित कुंभ स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन कटनी पहुंचने के पश्चात लगभग एक घंटे बाद कटनी से दुर्ग के लिए वापसी करेगी । इसी प्रकार शहडोल स्टेशन से भी सायं 19.00 बजे कटनी के लिए एक कुंभ स्पेशल मेमू ट्रेन प्रस्थान करेगी एवं कटनी से वापसी में चिरमिरी तक जाएगी ।

इन गाडियो की समय- सारणी और अन्य विवरण जल्द ही दिए जाएंगे। यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन स्पेशल ट्रेनों की सुविधा का लाभ उठाएं और महाकुंभ स्नान का पुण्य प्राप्त करें।

रेलवे सभी श्रद्धालुओं को सुखद और सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं देता है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *