Blog
प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का मामला, एक गिरफ्तार
मल्हार बस्ती में धर्मांतरण का आरोप
बिलासपुर।मस्तूरी थाना अंतर्गत चौकी मल्हार क्षेत्र के डबहापारा बस्ती में धर्मांतरण कराए जाने का आरोप सामने आया है। पुलिस के अनुसार भोजन और बीमारी ठीक होने का प्रलोभन देकर ग्रामीणों को प्रार्थना सभा के माध्यम से धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। इस संबंध में प्रार्थी की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी रामकुमार केवट के खिलाफ धारा 299 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर इस तरह की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और मामले की जांच व वैधानिक कार्रवाई जारी है।