स्कूली बच्चों से ट्रांसफार्मर खिंचवाने पर डीईओ ने दिए जांच के आदेश

स्कूली बच्चों को ही ट्रांसफार्मर बदलने के कार्य में लगा देने का मामला
बिलासपुर। तखतपुर के ग्राम पंचायत चनाडोंगरी के हाई स्कूल में बच्चों ने ट्रांसफार्मर खींचने के मामले को डीईओ के गंभीरता से लिया है।इसके लिए डीईओ ने नोटिस जारी करके जांच करने के आदेश दिए है।डीईओ का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
दरअसल तखतपुर जनपद के ग्राम पंचायत चना डोंगरी के हाई स्कूल में बच्चों के द्वारा बिजली ट्रांसफार्मर बदलने के लिए कार्य कराने की घटना सामने आई है चना डोंगरी का हाई स्कूल यहां सैकड़ो की संख्या में आसपास के गांव से बच्चे पढ़ने आते हैं पर स्कूल प्रबंधन के द्वारा इन्हीं बच्चों से कठिन कार्य कराया जाता है ऐसा ही कुछ मीडिया की टीम को देखने को मिला चना डोंगरी हाई स्कूल के पीछे बिजली विभाग के द्वारा ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य किया जा रहा था बिजली के कर्मचारी कम पड़ने पर स्कूली बच्चों को ही ट्रांसफार्मर बदलने के कार्य में लगा दिया गया आप समझ सकते हैं कि सैकड़ों टन वजनी ट्रांसफार्मर कही गिर जाता तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी पर इसके बारे में किसी ने नहीं सोचा बस स्कूली बच्चों को ट्रांसफार्मर बदलने के कार्य में लगा दिया गया।शिक्षा विभाग के लिए ऐसी घटनाओं का होना गंभीर विषय है ।बता दे कि आए दिन स्कूलों में दुर्घटनाएं होती रहती हैं पर चना डोंगरी के हाई स्कूल में ऐसी घटनाओं का होना गंभीर विषय को जन्म दे रहा है क्योंकि यहां के प्रभारी प्राचार्य के लिए बिजली का ट्रांसफार्मर बच्चों की जिंदगी से ज्यादा महत्वपूर्ण है।
प्राचार्य बोले,एक महीने से स्कूल में बिजली नहीं थी
इस बारे में हाई स्कूल के प्रभारी प्राचार्य से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि एक माह से स्कूल में लाइट है ही नहीं बहुत मेहनत से यह ट्रांसफार्मर आया है इसे ही लगाने के कार्य किया जा रहा है।जिसके कारण बच्चों ने थोड़ी से मदद की है।
वर्जन
स्कूल के बच्चों से ट्रांसफार्मर खिंचवाने का मामला गंभीर है।जिसमें नोटिस जारी करके जांच करने के आदेश दिए गए है।जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विजय टांडे
जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर