प्रार्थना सभा में बुलाकर लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश….बजरंग दल ने धर्मांतरण का लगाया गंभीर आरोप…महिला बोली हिन्दू धर्म के खिलाफ बोल रहे थे अपशब्द

पीड़िता की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ जुर्म हुआ दर्ज
बिलासपुर। धर्म परिवर्तन कराने के मामले में बजरंग दल में जमकर हल्ला बोला।
और धर्म परिवर्तन करवाने वाले तीन लोगों को सिविल लाइन पुलिस ने पकड़ा है।जिनके खिलाफ कार्यवाही की गई है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी एसआर साहू ने बताया कि टिकरापारा निवासी प्रभा तिवारी पति मुकेश तिवारी उम्र 42 वर्ष ने थाना में शिकायत दिया है कि वह सप्ताह के हर रविवार और गुरुवार को ईसाई धर्म के अनुयायियों के द्वारा प्रार्थना सभा का आयोजन में शामिल होने जाती है।
हर बार तरह आज भी राजेंद्र चौक स्थित एक भवन में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। जिसमे सम्मिलित होने के लिए मुझे भी बुलाया गया था। उसमें सम्मिलित होने के लिए शाम समय करीन 6:30 बजे गई तो देखी कि भवन के अंदर में 40 से 50 युवक एवं युवतियां उपस्थित थे। उक्त सभा में ईसाई धर्म के अनुयायी जिज्ञा डेनियल, आशीर्वाद बघेल और सुभाष ने मिलकर मौजूद लोगों को ईसाई धर्म अपनाने और धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव डाल रहे थे।इतना ही नहीं सभा को संबोधित करते हुए हिन्दू धर्म के विरुद्ध दुष्प्रचार करते हुए बोला जाता था कि बाजार में हिन्दूओ से संपर्क कर उनको सभा तक लाना है सभा में आने के चाद उनका धर्म परिवर्तन कर लेगें। सभी लोगों को प्रलोभन देकर उनको सभा तक लाने के लिए प्रेरित किया जा। इस मौके पर पादरी के द्वारा लोगों को सोशल टास्क दिया जा रहा था। जिसमें बोला जा रहा था कि धर्मातरण के लिए प्रेरित किया जाए और ज्यादा से ज्यादा लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जाए। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने यह भी बताया कि प्रार्थना सभा में धर्म परिवर्तन करने के लिए व्यक्तियों के द्वारा प्रलोभन दिया जा रहा था। जिसकी सूचना बजरंग दल वालो को मिली। बजरंग दल वालो ने राजेंद्र नगर चौक में जमकर हल्ला किए उसके बाद धर्म परिवर्तन का जमकर विरोध किए।जिसे देखते हुए सिविल लाइन पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने बजरंग दल की शिकायत पर धर्म परिवर्तन करने वाले ईसाई धर्म के तीन लोगों कों पकड़कर थाना लेकर आई और कार्यवाही की।

थाना प्रभारी बोले,धर्म परिवर्तन की शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई
थाना प्रभारी एसआर साहू ने बताया कि बजरंग दल की शिकायत।मिली थी और इसके साथ ही मौके से कई लोगों को धर्म परिवर्तन करने से उन्होंने रोका लेकिन इसमें शामिल तीन लोगों पर कार्यवाही की गई है।आगे इस तरह की शिकायत मिली तो कार्यवाही होगी
बजरंग दल ने बोला धर्म परिवर्तन का पूरी तरह से विरोध होगा
बजरंग दल के धनंजय गोस्वामी ने बताया कि धर्म परिवर्तन की शिकायत मिलेगी तो विरोध होगा। I
हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ नहीं होने देंगे।और कोई भी हिंदुओं के साथ लालच देकर धर्म परिवर्तन करता है तो सीधे सड़क से लेकर आखिरी तक लड़ाई लड़ी जाएगी।