Blog

प्रिंसिपल की हिमाकत  तो देखिए 5 साल की मासूम को जड़ दिया थप्पड़….बहन के साथ स्कूल आना पड़ा महंगा….कलेक्टर के निर्देश पर हुई तत्काल कार्रवाई….मचा हड़कंप….

कलेक्टर ने 5 साल की मासूम को थप्पड़ जड़ने वाले प्रिंसिपल को हटाया…..BEO को किया प्रभार मुक्त….

बहन के साथ स्कूल पहुंची 5 साल की मासूम को थप्पड़ मारने का मामला गरमाया

बिलासपुर / आपको बता दे इन दिनों जिले के कलेक्टर दौरा,निरीक्षण और लंबित मामलो की समीक्षा करके ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहे है….यही कारण है की जिले में हड़कंप मचा हुआ है…. बहन के साथ स्कूल पहुंची 5 साल की मासूम को थप्पड़ जड़ने वाले प्रभारी प्राचार्य चितरंजन कुमार राठौर के खिलाफ कलेक्टर अवनीश शरण ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले की जांच के बाद उन्होंने प्रभारी प्राचार्य पद से हटा दिया है और उन्हें बीईओ कार्यालय मस्तूरी में उपस्थिति देने आदेशित किया गया है। इसके अलावा विकासखंड शिक्षा अधिकारी शिव राम टंडन को भी पद से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर एरमशाही शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला के के प्राचार्य ईश्वर प्रसाद सोनवानी को मस्तूरी BEO का प्रभार सौंपा गया है।

मामला पचपेड़ी विकासखंड के मस्तूरी स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का है। जहां प्रभारी प्राचार्य चितरंजन कुमार राठौर ने अपनी बहन के साथ स्कूल आई हुई 5 साल की मासूम को थप्पड़ मारा और डांट लगाई गई, जिससे वह बुरी तरह से भयभीत हो गई। मामले की शिकायत के बाद प्रारंभिक जांच में इस घटना की पुष्टि होने पर, बिलासपुर जिले के कलेक्टर अवनीश शरण ने राठौर को प्राचार्य पद से हटाते हुए बीईओ कार्यालय मस्तूरी में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। साथ ही, उनके निलंबन का प्रस्ताव संचालक लोक शिक्षण रायपुर को भेजा गया है।

मस्तूरी विकासखंड में ऐसी घटनाएं लगातार सामने आने से स्पष्ट होता है कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी शिव राम टंडन का नियंत्रण कमजोर रहा है। इस कारण उन्हें भी पद से हटाते हुए प्रभार ईश्वर प्रसाद सोनवानी, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला एरमशाही, को सौंपा गया है। कलेक्टर अवनीश शरण ने स्पष्ट किया कि बच्चों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *