Blog

प्रेमप्रसंग में खूनी वारदात, युवक ने युवती का गला रेतकर की आत्महत्या, युवती गंभीर

कोरबा ।जिले के उरगा थाना क्षेत्र में प्रेमप्रसंग से जुड़ी एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक युवक ने युवती का गला रेतने के बाद खुद आत्महत्या कर ली। घटना में युवती की हालत नाजुक बनी हुई है।
मामला मंगलवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे का है। भारतमाला रोड से लगे सन्डैल नाला के पास पुल के नीचे युवक और युवती खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। मृतक की पहचान बिलासपुर निवासी शुभम नायडू, उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है, जो शादीशुदा था। वहीं घायल युवती प्रिया, उम्र 22 वर्ष, सरकंडा बिलासपुर की रहने वाली है।
घटना के बाद घायल युवती ने साहस दिखाते हुए 112 पर कॉल की और अपने परिजनों को वीडियो कॉल कर लोकेशन भेजी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा लाया गया। डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार, दोनों मंगलवार शाम से लापता थे और बिलासपुर से सीधे कोरबा पहुंचे थे। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेमप्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और युवती के बयान का इंतजार किया जा रहा है।
उरगा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *