प्रेशर हॉर्न पर पुलिस की सख्त कार्यवाही….32 बस एवं ट्रको पर 64 हजार 600 रुपये की चालानी कार्यवाही

डीआईजी एवं एसएसपी के दिशा निर्देश मे यातायात पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही।
बस एवं ट्रको मे लगे तेज आवाज़ वाले प्रेशर हॉर्न निकलवाकर निर्धारित आवाज़ वाले हॉर्न लगाने दी गई समझाइश
चेकिंग अभियान के दौरान कुल 32 बस ट्रको के चालकों से 64600/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल।
दुबारा प्रेशर हॉर्न लगा जाने पर वाहन चालकों पर सख्त वैधानिक कार्यवाही किये जाने के लिए दी गई समझाइस।

बिलासपुर ।भारी वाहनों मे लगे प्रेशर हॉर्न राहगीरों और अन्य वाहन चालकों के लिए कई प्रकार की परेशानी उत्पन्न करते है, बस एवं ट्रकों से प्रेशर हॉर्न से निकलने वाली तेज आवाज कई लोगों के सुनने की क्षमता भी प्रभावित कर रही है, दुरुस्त यातायात व्यवस्था के साथ साथ नागरिकों के हितो कों संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल द्वारा यातायात पुलिस टीम कों ऐसे प्रेशर हॉर्न लगे वाहनों पर सख़्ती से कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था, इसी क्रम मे यातायात पुलिस टीम द्वारा बस स्टैंड अंबिकापुर, रिंग रोड एवं अन्य प्रमुख मार्गो पर भारी वाहनों मे लगे हॉर्न की चेकिंग की गई, प्रमुखता से बस एवं ट्रको मे लगे हॉर्न की जांच की गई जिसमे अधिकतर वाहनों मे प्रेशर हॉर्न लगा हुआ पाया गया, वाहन चालकों कों प्रेशर हॉर्न के उपयोग पर की जाने वाली वैधानिक कार्यवाही के बारे मे समुचित जानकारी देते हुए बसों मे लगे प्रेशर हॉर्न कों निकलवाया गया।
कार्यवाही के दौरान कुल 32 बस एवं ट्रको मे लगे प्रेशर हॉर्न निकलवाकार वाहनों चालकों के विरुद्ध चलानी कार्यवाही करते हुए कुल 64600/- रूपये का समन शुल्क वसूल किया गया, बस चालकों कों कार्यवाही के दौरान समझाइस देते हुए बताया गया कि भीड़ भाड़ वाले जगह पर अचानक प्रेशर हॉर्न बजने से कई बार वाहन चालक घबरा जाते है, जिससे संतुलन बिगड़ जाता है। इससे एक्सीडेंट का खतरा भी बढ़ जाता है, ऐसी स्थितियों से बचने के लिए निर्धारित आवाज़ वाले सामान्य हॉर्न उपयोग मे लाने की समझाइस दी गई, बसों से उक्त प्रेशर हॉर्न निकलवाने के पश्चात पुनः नया प्रेशर हॉर्न लगा हुआ पाये जाने पर सख्त वैधानिक कार्यवाही किये जाने की हिदायत दी गई।
चेकिंग अभियान के दौरान यातायात शाखा प्रभारी उप निरीक्षक विजय कैवर्त, सहायक उप निरीक्षक चंद्रप्रकाश केरकेट्टा, आरक्षक विनोद राजवाड़े, आलोक गुप्ता, दिनय सिंह, तुलेश, रामप्रताप राजवाड़े, रामशंकर नगर सैनिक विजय साहू सक्रिय रहे।