Blog

प० देवकीनंदन दीक्षित की पुण्य तिथी में आयोजित हुआ दान दाता सम्मान समारोह

बिलासपुर।14 फरवरी जो कि सर्वस्व दानी प० देवकीनंदन दीक्षित की पुण्य तिथी है इसे स्मृत करते हुये कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज एवं नगर पालिक निगम बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में दान दाता सम्मान समारोह देवकी नंदन चौक में आयोजित किया गया
इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथी महापौर पूजा विधानी थी उन्होंने व समाज के सभी लोगो ने प० दीक्षित की प्रतिमा में फूलमाला चढ़ाया व पूजा आरती की इसके पश्चात मंच में महापौर पूजा विधानी का स्वागत अभिनन्दन किया गया।


कार्यक्रम के प्रारम्भ में संयोजक अनिल तिवारी एवं चन्द्रप्रदीप बाजपेयी ने पंडित देवकीनंदन दीक्षित के विषय में एवं उनके द्वारा दिये गए दान जो वसीयत के रूप में नगर पालिक निगम बिलासपुर को अपनी पूरी संपत्ती सौंप दी थी के विषय में जानकारी दी । समाज के अध्यक्ष अरविन्द दीक्षित ने स्वागत उद्बोधन दिया तथा महापौर को एक मांग पत्र सौंपा जिसमें वसीयत के अनुसार ट्रस्ट का पुर्नगठन कर उसमें ट्रस्टी के रूप में समाज के पदेन अध्यक्ष व सचिव को रखे जाने तथा सीपत में ग्राम कारी छापर की 77 एकड़ भूमि को उनकी वसीयत के इच्छानुसार बालिका छात्रवृत्ती के लिए नीलामी की जाये न कि उसका अन्य उपयोग किया जाये।


महापौर पूजा विधानी ने कहा कि ऐसे दान वीर दीक्षित के चरित्र व उनके द्वारा दिये गए सर्वस्व दान का उदाहरण सीखने पढने के लिए पाठ्यक्रम में रखा जाना चाहिए उन की वसीयत अनुसार ही सभी कार्य होंगे वे उनकी प्रतिमा मुक्तिधाम सरकंडा में लगाने तथ देवकीनंदन चौक की प्रतिमा में सीढी की व्यवस्था तत्काल करेंगी इसी प्रकार देवकीनंदन औषद्यालय में डाक्टरों व दवाईयों की व्यवस्था भी सुनिश्चित करेंगी
इस अवसर पर विकलांग चेतना परिषद के द्वारा दिव्यांगो के लिए किये जाने वाले कार्यो के लिए राजेन्द्र अग्रवाल ,मदन मोहन अग्रवाल,डी पी गुप्ता व राजू सुल्तानिया को दान दाता सम्मान के साथ सम्मानित किया गया ।इसी तरह एक नन्हा पर्यावरण संरक्षण के रूप मे 8 वर्षीय अद्विक मिश्रा को एवं छत्तीसगढ की घरोहर को लिपी बद्ध करने वाली 82 वर्षीय मंजू मित्रा को भी दान दाता सम्मान से नवाजा गया
चन्द्र चूड़ त्रिपाठी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य वाहिनी एवं संज्ञा टंडन को देह दान के प्रेरक के रूप में सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर छत्तीस गढी ब्राम्हण परिषद के अध्यक्ष डा प्रदीप शुक्ला ने अपने सहयोगियों के साथ आयुर्वेद औषद्यालय में निशुल्क सेवा देने के लिए घोषणा की तथा पूर्व विधायक चन्द्रप्रकाश बाजपेयी ने भी पंडित दीक्षित की वसीयत पर नगर निगम को अमल करने की बात रखी । दया नंद तीर्थोनी ने भी अपनी बात रखी व पंडितदीक्षित को याद किया कार्यक्रम में सचिव राजेश शुक्ला ने आभार प्रगट किया।
समारोह में ज्ञान अवस्थी प्रभात मिश्रा राकेश शर्मा कृष्ण मोहन पाण्डेप देवी शुक्ला चन्द्र प्रकाश बाजपेयी गोड़पारा एस एन बाजपेयी दिव्य प्रकाश दुबे योगेश . तिवारी भागवत शरद मटोलिया जगदीश प्रीत वाणी विनोद तिवारी राम नारायण तिवारी मृदुला अवस्थी लता मिश्रा व बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *