फर्जी एस्टिमेट बनाकर इंजीनियर ने बुजुर्ग महिला से ठगे सवा 9 लाख,
भरोसे का खून कर रकम हड़पने वाले हितेन्द्र सोनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
धमकी- ज्यादा बोली तो हाथ-पैर तुड़वाकर गाड़ी से कुचलवा दूंगा
बिलासपुर । मकान निर्माण के नाम पर फर्जी एस्टिमेट बनाकर बुजुर्ग महिला को झांसा दिया और बैंकर्स चेक के जरिए तीन बार में बड़ी रकम इंजीनियर ने अपने खाते में ट्रांसफर करवाई।उसके बाद धमकी देते हुए बोला कि ज्यादा बोलोगी तो गाड़ी से कुचलवा दूंगा और हाथ पैर तोड़वा दूंगा।
पुलिस ने बताया कि तोरवा थाना क्षेत्र में 62 वर्षीय महिला के साथ इंजीनियर द्वारा किए गए धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। महिला ने मकान निर्माण के नाम पर 34 लाख से अधिक की राशि अपने सीनियर सिटीजन अकाउंट में जमा की थी, जिसमें से 9.26 लाख हितेन्द्र सोनी नामक इंजीनियर को भुगतान किया था।पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने एस्टिमेट के नाम पर झांसा देकर उनसे तीन बार में बैंकर्स चेक के माध्यम से बड़ी रकम अपने खाते में ट्रांसफर करवाई। पहले दो बार रकम लौटाने के बाद तीसरी बार ₹9.26 लाख की राशि लौटाने से साफ इनकार कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने धमकी दी कि पैसे चाहिए तो उसकी शर्तें माननी होंगी, नहीं तो अंजाम भुगतना पड़ेगा।पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने जानबूझकर गलत नाम से चेक बनाकर दिया जिसे बैंक ने रिजेक्ट कर दिया।बाद में चेक फाड़ कर धमकी दी गई कि ज्यादा बोलोगी तो हाथ-पैर तुड़वा दूंगा और गाड़ी से कुचलवा दूंगा।डरी सहमी महिला ने आखिरकार तोरवा थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। जांच अधिकारी एएसआई भारत लाल राठौर को विवेचना सौंपी गई है। आरोपी हितेन्द्र सोनी के खिलाफ ठोस कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है।
वर्जन
महिला की शिकायत पर आरोपी इंजिनियर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।जिसकी तलाश की जा रही है।
निमितेश सिंह परिहार,,सीएसपी सिविल लाइन