Blog

फर्जी पट्टा बनाकर धान बेचने का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत

शासकीय भूमि पर फर्जी नामांतरण और टोकन कटवाने का मामला, जांच की मांग

बिलासपुर । ग्राम चिस्दा में शासकीय भूमि पर फर्जी पट्टा बनाकर धान बेचने का गंभीर मामला सामने आया है। गांव के 15 ग्रामीणों ने कलेक्टर जनदर्शन में कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि धीरज दास नामक व्यक्ति ने खसरा नंबर 43/5 रकबा 1.011 हेक्टेयर शासकीय भूमि पर कोटवार, पटवारी और सरपंच से मिलीभगत कर फर्जी पट्टा बनवाया और राजस्व रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया। जबकि शिकायतकर्ताओं का कहना है कि वे पिछले 35–40 वर्षों से इसी भूमि के एक हिस्से पर मकान बनाकर रह रहे हैं और खेती-बाड़ी करते आ रहे हैं।
आरोप है कि बिना खेती किए ही वर्ष 2025–26 में एग्रीस्टेक पोर्टल से धान बेचने का टोकन कटवाया गया, जो शासन के साथ धोखाधड़ी है। ग्रामीणों ने पट्टा निरस्त करने, नामांतरण रद्द करने और दोषी पर आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *