Blog

फिजिकल कल्चरल सोसायटी की बैठक में खेल सुविधाओं के विकास हेतु लिए गये कई निर्णय

बिलासपुर /कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में फिजिकल कल्चरल सोसायटी की बैठक मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में शहर में खेल गतिविधियों के विकास के लिए कई निर्णय लिए गए। जिले की बड़े सार्वजनिक उपक्रमों और उद्योगपतियों को खेलों को बढ़ावा देने के लिए गोद लेने का अनुरोध किया जाएगा। विधायक श्री धरमजीत सिंह, श्री सुशांत शुक्ला, एसएसपी श्री रजनेश सिंह, आयुक्त श्री अमित कुमार सहित सोसायटी के सदस्य उपस्थित थे।
बैठक में राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में अधोसरंचनाओं के सुधार एवं पेन्टिंग कार्य के लिए 60 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई। नगर निगम को इस कार्य के लिए एजेन्सी बनाया गया है। रघुराज सिंह स्टेडियम एवं मिनी स्टेडियम गांधी चौक में बरसात के पहले मैदान समतलीकरण हेतु मिट्टी प्रदाय एवं सीसी टीवी स्थापना के लिए 10 लाख रूपए की मंजूरी प्रदान की गई। इन दोनों स्टेडियमों को वाई फाई सुविधाओं से लैस करने के लिए 20 हजार रूपए प्रदान की गई। मिनी स्टेडियम में विज्ञापन प्रदर्शन एवं स्कोर बोर्ड के लिए डिस्पले बोर्ड की स्थापना की गई है। जिसे अब तक निःशुल्क दिया जाता रहा है। एलईडी टीवी बोर्ड का 5000 रूपए शुल्क निर्धारित किया गया है। दोनों स्टेडियमों में क्रिकेट खेल के स्कोरर सहित अन्य कामों के लिए कलेक्टर दर पर एक कर्मचारी नियुक्त करने का निर्णय भी लिया गया। रघुराज स्टेडियम के पाप अप मैदान रिपेयर, पेवेलियन निर्माण, पिच निर्माण हेतु सक्षम रोलर खरीदी के लिए लगभग 56 लाख की राशि नगर निगम द्वारा खर्च की गई है। इस राशि को निगम को वापस स्थानांतरित करने के प्रस्ताव को सहमति प्रदान की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *