Blog

फिल्मी स्टाइल में हॉस्टल के बाहर गुंडागर्दी कर की चाकूबाज़ी….हथियार समेत दो बालिक और दो नाबालिग गिरफ्तार

बिलासपुर।

बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र स्थित बड़ी कोनी इलाके में मंगलवार देर रात एक छात्र पर चाकू से हमला किया ।पुलिस ने हमला करने वाले गिरोह के चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।जिसमें दो नाबालिग भी शामिल है। हमले में घायल एलएलबी के छात्र को सिम्स में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

दरअसल पूरी घटना 30 जुलाई की रात लगभग 9 बजे की है। मनेन्द्रगढ निवासी प्रार्थी हर्ष कुमार यादव, वर्तमान में पटेल हॉस्टल कोनी में रहकर एलएलबी की पढ़ाई करता है।वह अपने मित्र सुरेश कुमार साहू को हॉस्टल गेट तक छोड़ने गया था। इसी दौरान पहले से घात लगाकर चार युवकों ने सुरेश पर बेल्ट, डंडा, हॉकी और चाकू से हमला कर दिया
हमले में सुरेश को दाहिनी पसली और पीठ में गंभीर चाकू के घाव आए। आरोपियों ने कार में भी तोड़फोड़ किया है।। घटना के तुरंत बाद घायल को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इधर घटना की जामकारी मिलते ही एसएसपी ने आरोपियों को तत्काल पकड़ने का आदेश कोनी पुलिस को दिया। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो बाल अपचारियों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
है।इसमें अनुराग यादव, पिता पप्पू यादव, निवासी बड़ी कोनी नाका और
संजय बघेल, पिता किशन बघेल उम्र 20 निवासी बड़ी कोनी नाका शामिल है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक चाकू, डंडा, हॉकी स्टिक और बेल्ट भी जब्त किए हैं। चारों आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम में धारा 115(2), 351(3), 324(4), 109, 191(2) BNS और 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।

हर्ष के अनुसार,छोटे से विवाद से बना बड़ा मामला

हर्ष के अनुसार, उनका मित्र सुरेश कुमार साहू, जो रिवर व्यू कॉलोनी में रहता है और खुद का गैरेज संचालित करता है, उनके हॉस्टल मिलने आया था। हॉस्टल से निकलते वक्त रास्ते में खड़े कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया था। कुछ देर बाद, जब हर्ष और उसका साथी सिद्धार्थ सुरेश को गेट तक छोड़ने बाहर आए, तब आरोपियों ने सुरेश पर हमला कर दिया। विकास, किशन और कल्ले मोटरसाइकिल से पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए बेल्ट, डंडा और हॉकी से सुरेश की पिटाई की। इसके बाद विकास ने चाकू से हमला कर सुरेश को दाहिनी पसली और पीठ में गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पत्थर से भी मारपीट की और फिर सुरेश की कार में तोड़फोड़ की।

पहले भी हों चूकी है घटना

पुलिस का कहना है कि कॉलेज और विश्वविद्यालय के कारण कई बार चाकू चल चुका है,कालेज पढ़ने आए छात्र आपस में दुश्मनी करते है और उसके बाद आपसी रंजिश में विवाद करके चाकू से हमला कर देते है।जिसके कारण कई बार हादसा हो चुका है।

कोनी में पढ़ने आए छात्र,गुंडागर्दी करने में फेमस

कोनी कालेज और पढ़ाई के नाम से ज्यादा जाना जाता है।जिसके कारण प्रदेश से नहीं बल्कि प्रदेश के बाहर से भी छात्र आकर पढ़ते है।इसी का फायदा उठाकर कोनी के कुछ छात्र और बाहरी छात्र अपने आपको डॉन समझने और गुंडागर्दी करने के लिए बेवजह किसी न किसी से विवाद करते है।ताकि उनका बर्चस्व कायम रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *