फूल बाजार जेल चौक स्थित हनुमान मंदिर में 6 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान व भंडारे का आयोजन

बिलासपुर ।फूल बाजार ,जेल चौक स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर 2 से 7 अप्रैल तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति के शिवा नायडू ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 अप्रैल को सुबह 7:00 बजे आरती होने के बाद भक्तों को 7:30 बजे पोहा, मटर, बूंदी 10:00 बजे हलवा, 12:00 बजे विशेष आरती के बाद भोग प्रसाद वितरण किया जाएगा, वितरण का यह कार्यक्रम प्रभु इच्छा तक जारी रहेगा।शाम के समय आइसक्रीम वितरण भी समिति द्वारा की जाएगी। इसी तरह बाकी दिनों में भी रोजाना विशेष पूजा अर्चना के बाद विभिन्न प्रसाद का भोग हनुमान जी को अर्पित किया जाएगा। श्री नायडू ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत 3 दशकों से प्रसाद व भंडारे का आयोजन मंदिर समिति और जन सहयोग से किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रत्येक मंगलवार व पूर्णिमा के दिन भंडारे का आयोजन अनवरत जारी है।